कब्ज की समस्या से हैं परेशान, इस 1 चीज के सेवन से तुरंत मिलेगा आराम

 


दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Constipation: आजकल गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से कब्ज सामान्य समस्या बन गई है। यह बीमारी जंक फूड के अत्यधिक सेवन, शराब का सेवन, धूम्रपान, शरीर में पानी की कमी, चाय या कॉफी का अधिक सेवन और सही समय पर भोजन नहीं करने से कब्ज की समस्या होती है। लंबे समय तक कब्ज की समस्या रहने पर कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। कब्ज रहने पर सिरदर्द, गैस, भूख में कमी, बदहजमी आदि परेशानी होती हैं। इस बीमारी में सबसे पहले अपने नजदीक के डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इसके अलावा, कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए अरंडी के तेल का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज की समस्या में भी फायदेमंद होते हैं। अगर आप भी लंबे समय से कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए कैस्टर ऑयल का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है। 

कैस्टर ऑयल

हिंदी में कैस्टर ऑयल को अरंडी का तेल कहा जाता है। इसे अरंडी के फल से तैयार किया जाता है। अरंडी का तेल दिखने में हल्के पीले रंग का होता है। इसमें लिनोलिक एसिड, ओलिक एसिड, रिकिनोलेइक एसिड समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। इसके तेल के सेवन से कब्ज और बवासीर में भी आराम मिलता है।

कैसे करें सेवन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अरंडी के तेल के सेवन से कब्ज में आराम मिलता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में अरंडी तेल मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा, रोजाना सुबह चाय या कॉफी में भी अरंडी तेल मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे भी कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।