अजय देवगन ने किया 2023 का स्वागत धमाकेदार अंदाज में, 'भोला' की दिखाई झलक

 

नई दिल्ली,  Bholaa Video: अजय देवगन ने 2023 का स्वागत धमाकेदार अंदाज में किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें 'भोला' की एक झलक नजर आ रही है। दरअसल यह अजय देवगन की अगली फिल्म का नाम है।

अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'भोला का वर्ष शुरू हो गया'

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'भोला का वर्ष शुरू हो गया। सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।' इसके अलावा उन्होंने शेड्स ऑफ भोला और भोला इन 3डी नामक दो हैश टैग भी लगाए हैं। अजय देवगन की वीडियो को 2 घंटे में 36000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पर 244 कमेंट भी किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर जय भोलेनाथ, जय शंभू, जय हो भोलेनाथ, हर हर भोला और जबरदस्त भाऊ जैसे कमेंट किए हैं। वहीं कई लोगों ने उन्हें 2023 की शुभकामनाएं भी दी हैं