24 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने बढ़ाई चिंता, पाए गए ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट

 


सूत्रों के अनुसार देश में कोरोना के 11 नए वैरिएंट मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारत में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में कोविड के 11 नए वैरिएंट पाए गए हैं। यहा डाटा 24 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान का है। यह नए वैरिएंट 124 यात्रियों के जांच के दौरान मिले हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार कोविड के 11 नए वैरिएंट पाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि भारत में 24 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में COVID-19 के कुल 11 नए वेरिएंट का पता लगाया है। सूत्रों ने कहा कि इस अवधि के दौरान 19,227 यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई था जिसमें 124 पॉजिटिव पाए गए थे।

जीनोम सिक्वेंसिंग में सामने आए नए वैरिएंट

कोविड पॉजिटिव पाए गए सभी यात्रियों को फिलहाल आइसोलेट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, 124 पॉजिटिव सैंपल में से 40 के जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे प्राप्त हुए। इनमें से सबसे ज्यादा यानी 14 सैंपल में XBB पाया गया। इसके अलावा कई सैंपल में XBB.1 पाया गया है। BF 7.4.1 की पुष्टि एक ही सैंपल में हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

24 घंटे में आए 188 नए मामले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 188 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,945 हो गई है। भारत में कोरोना का नया वेरिएंट BF 7 सामने आया है जो डब्ल्यूएचओ के मुताबिक अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है।

4 यात्रियों में मिला सबसे तेज फैलने वाला वैरिएंट

भारत में कोरोना वायरस के खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन BF-7 के चार नए मामले मिले हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप जैसी स्थिति है। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी मामले पश्चिम बंगाल में मिले है, यह चारों अमेरिका से लौटे थे। जीनोम सिक्वेसिंग में इन चारों में ओमिक्रोन बीएफ-7 की पुष्टि होने के बाद से इनपर विशेष नजर रखी जा रही है।