पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित 50 से ज्यादा ठिकानों पर CBI का छापा, DGM राजीव मिश्रा गिरफ्तार

 


FCI घोटाला मामले में CBI ने मारा छापा

Food Corporation of India scam case भारतीय खाद्य निगम (FCI) घोटाला मामले में पंजाब हरियाणा दिल्ली और चंडीगढ़ सहित 50 से अधिक स्थानों पर CBI के छापे चल रहे हैं। इस बात की जानकारी CBI अधिकारी ने दी है।

नई दिल्ली। Food Corporation of India scam case: सीबीआई ने बुधवार को भारतीय खाद्य निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और डीजीएम स्तर के एक अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 50 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

FCI की खरीद, भंडारण और वितरण से संबंधित 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी में अब तक 60 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी CBI के अधिकारियों ने दी है। 

jagran

jagran

उन्होंने कहा कि FCI में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है। उन्होंने कहा कि एफसीआई में एक उप महाप्रबंधक (डीजीएम) को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के बाद तलाशी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन पंजाब, हरियाणा के कई शहरों और दिल्ली में दो स्थानों पर चल रहा है।

सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने FCI में भ्रष्टाचार के गठजोड़ के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जिसमें खाद्यान्न की खरीद, भंडारण और वितरण में लगे अधिकारियों, चावल मिल मालिकों, अनाज व्यापारियों आदि शामिल है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई कई शिकायतों के बाद पिछले छह महीने से खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही थी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में होगी। 

सीबीआई ने कहा कि दो दिन पहले इस संबंध में सरकारी अधिकारियों, निजी संस्थाओं, एजेंटों और मिल मालिकों सहित 74 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दिल्ली में दो ठिकानों पर सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं जबकि पंजाब में लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में छापेमारी चल रही है। हरियाणा में हिसार और अंबाला में छापेमारी जारी है।