राहुल गांधी का AAP और बीजेपी पर प्रहार, कहा- छोटे उघोगों को समर्थन मिले तो लुधियाना कर सकता है चीन का मुकाबला

 


राहुल गांधी ने कहा लुधियाना के छोटे और मझोले उद्योग चीन का मुकाबला कर सकते हैं

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 118वें दिन लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई। लुधियाना में एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि लुधियाना के छोटे और मझोले उद्योग को सर्मथन मिलें तो वह चीन का मुकाबला कर सकते हैं।

पंजाब, पीटीआई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 118वें दिन लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा में चल रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को लुधियाना में एक सभा को संबोधित किया है। सभा में उन्होंने कहा कि अगर लुधियाना को पर्याप्त समर्थन दिया जाए तो लुधियाना के छोटे और मझोले उद्योग चीन का मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने सभा में पंजाब की वर्तमान सरकार और केंद्र सरकार पर लुधियाना के व्यापारियों को समर्थन ने देने के लिए भी निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी के लिए बीजेपी पर साधा निशाना

वर्तमान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पंजाब के चरण में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में घृणा, हिंसा और भय फैलाया जा रहा है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “देश में नफरत और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह भाईचारे, प्यार और सम्मान का देश है। उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा नीत केंद्र पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से छोटे और मझोले उघोगों को तगड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नोटबंदी की नीती और जीएसटी को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि “लुधियाना के छोटे और मध्यम व्यवसाय कैसे प्रभावित हुए? प्रधानमंत्री जी ने नोटबंदी और गलत जीएसटी लागू किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और 'गलत' जीएसटी नीतियां नहीं हैं। यह सच्चाई है कि नोटबंदी और 'गलत' जीएसटी छोटे और मझोले उद्यमों को खत्म करने के हथियार हैं।

"लुधियाना के छोटे उघोग देंगे देश को रोजगार"

राहुल गांधी ने कहा कि देश के अरबपति देश को रोजगार नहीं दे सकते। बल्कि उनकी जगह लुधियाना के छोटे और मझोले उद्योग देश में रोजगार दे सकते हैं। तो वहीं उन्होंने कहा कि यह सच है कि अगर लुधियाना के छोटे मझोले कारोबारियों को मजबूत किया जाए और समर्थन दिया जाए तो लुधियाना चीन का मुकाबला कर सकता है। लेकिन कोई भी आपका समर्थन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों को सर्मथन देने के लिए किसी का कोई विजन नही है। चाहे वह पंजाब सरकार हो या भारत सरकार हो। राहुल गांधी ने लुधियाना को पंजाब का इंडस्ट्रियल हब बताया है।

पंजाब के दोरहा से शुरू हुई थी यात्रा, कई नेता रहे शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मार्च गुरुवार सुबह लुधियाना के दोराहा से पंजाब चरण के तहत फिर से शुरू हुई। राहुल गांधी के नेतृत्व में पैदल मार्च का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व विधायक गुरकीरत कोटली, पंजाब युवा कांग्रेस के प्रमुख ब्रिंदर सिंह ढिल्लों और पार्टी के कई अन्य नेता राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे थे।

यह भी पढ़े: Army Chief: देश की सुरक्षा पर बोले सेनाध्यक्ष मनोज पांडे, कहा- हर स्थिति से निपटने के लिए हैं तैयार

30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी भारत जोड़ो यात्रा

गौरलतब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी। राहुल गांधी जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के क्षेत्रों को कवर कर चुकी है।