'BJP शासित राज्यों में भी भारत जोड़ो यात्रा को मिला अच्छा समर्थन'- राहुल गांधी


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की (फोटो एएनआइ)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि हमें बीजेपी शासित राज्यों और हिंदी बेल्ट में यात्रा के लिए लोगों से प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है लेकिन इसके विपरीत हमें इन राज्यों में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसमें सुधार हो रहा है।

कुरुक्षेत्र, एजेंसी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से हरियाणा तक बहुत अच्छा समर्थन मिला है। पहले लोग कह रहे थे कि केरल में समर्थन मिला और कहीं नहीं मिलेगा, लेकिन सब जगह हमें अच्छा समर्थन मिला है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे समर्थन में बढ़ रहा है।

 शासित राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा को मिला समर्थन'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि हमें बीजेपी शासित राज्यों और हिंदी बेल्ट में यात्रा के लिए लोगों से प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, लेकिन इसके विपरीत हमें इन राज्यों में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसमें सुधार हो रहा है।

10 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ये भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जोकि 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है। राहुल गांधी अब तक तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। अब सिर्फ 342 किलोमीटर की यात्रा बची है। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी।