राम चरण ने अवार्ड्स शो से पहले स्टार स्टडेड पार्टी में लिया भाग

 K00

/

Golden Globes 2023 गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स शो में एसएस राजामौली के अलावा जूनियर एनटीआर भी भाग लेंगे। इस बीच ऑस्कर अवार्ड 24 जनवरी को होने वाले हैं। आरआरआर हिंदी तमिल तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है।

नई दिल्ली, : गोल्डन ग्लोब 2023 अवॉर्ड जल्द होने वाले हैं। यह अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में होंगे। इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले राम चरण ने अवार्ड शो से पहले हुई पार्टी में भाग लिया है। इसमें उनके अलावा हॉलीवुड से जुड़े कई कलाकारों ने भाग लिया था। राम चरण इस अवसर पर ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े पहनने नजर आए। इस अवसर पर सभी की नजरें उन पर टिक गई थी। 

गोल्डन ग्लोब 2023 में आरआरआर को 2 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है

गोल्डन ग्लोब 2023 में आरआरआर को 2 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस पार्टी में मिरांडा केर, मिशेल येओह, कॉलमैन डोमिनगो जैसे कलाकार भी नजर आए। राम चरण अपनी आगामी फिल्म आरआरआर के प्रमोशन और अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में भाग लेने के लिए पत्नी उपासना के साथ लॉस एंजिलिस गए हुए हैं। इसके पहले दोनों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका के लिए रवाना होते हुए स्पॉट किया गया था। यह अवार्ड 11 जनवरी को होने वाले हैं। अब राम चरण ने एक पार्टी में भाग लिया है। इसमें उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहन रखा था। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

jagran

विजय वर्मा से अफेयर की खबरों के बीच 'बाहुबली' एक्ट्रेस अभी भी वेकेशन के मूड में

राम चरण के स्टाइल की भी लोग सराहना कर रहे हैं

राम चरण के स्टाइल की भी लोग सराहना कर रहे हैं। राम चरण ने ब्लैक एंड वाइट ग्राफिक टी-शर्ट भी पहन रखा था। ट्विटर ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा है, 'राम चरण कितना अच्छा लग रहा है।'उन्होंने बेवर्ली हिल्स केलिफोर्निया में हुई पार्टी में भाग लिया है।' एक ने लिखा है, 'राम चरण बहुत अच्छा लग रहा है। उन्हें बहुत ही शानदार वेलकम मिला है।'