आरोपी ने फिल्मी अंदाज में रची पत्नी के हत्या की साजिश, पहले किया कत्ल और फिर...

 


पत्नी की हत्या कर उसे दफानाने वाला आरोपी पति हुआ गिरफ्तार।

केरल में पुलिस ने एक आरोपी को अपनी पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अगस्त 2021 में अपनी पत्नी को बेरहमी से मारकर उसे घर के पास दफन कर दिया था। पुलिस ने 18 महीनों तक सबूत इकट्ठा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

केरल, ऑनलाइन डेस्क। केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां आरोपी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच पड़ताल के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि उसने एक साल पहले ही अपनी पत्नी को मारकर उसके शव दफना दिया है। इस मामले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शव को घर के पास दफनाया

नजरक्कल पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी संजीव ने अगस्त 2021 में ही अपनी पत्नी रम्या को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद फरवरी 2022 में पुलिस में केस दर्ज कराया कि उसकी पत्नी लापता है। इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। दरअसल, आरोपी ने फिल्मी अंदाज में पूरी घटना की साजिश रची थी।पुलिस की स्पेशल टीम को इस मामले की जांच में लगाया गया था। यह टीम लगातार आरोपी संजीव पर पिछले एक साल से नजर बनाए हुए थी। क्योंकि उसका कहना था कि उसे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है कि उसकी पत्नी कहां और किसके साथ है। एक साल तक उसपर नजर रखने के दौरान पुलिस के हाथ ऐसे कई सबूत लग गए थे जो कि साबित कर रहे थे कि संजीव ही अपनी पत्नी का कातिल है।

हत्या के बाद दर्ज कराई लापता होनी की रिपोर्ट

सभी सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ करने लगी। इस दौरान आरोपी संजीव ने बताया कि अगस्त में उसका अपनी पत्नी रम्या के साथ फोन पर काफी झगड़ा हुआ था जिसकी वजह से वो काफी गुस्से में था। जब वह घर लौटा तो उसने अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के शव को घर के पास ही दफना दिया। 6-7 महीने बीतने के बाद उसने पुलिस में अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

18 महीनों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

इतना ही नहीं, आरोपी संजीव ने अपने आसपास और रिश्तेदारों में भी यह बात फैला दी थी कि उसकी पत्नी रम्या उसे छोड़कर किसी के साथ भाग गई है। जिसके बाद वो अपनी दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने हत्या के 18 महीनों के बाद इसे गिरफ्तार कर लिया है। सबूतों के आधार पर आरोपी को कत्ल और सबूत मिटाने की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उसपर कार्रवाई की जा रही है।