अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में शामिल होंगी बॉलीवुड की ये मशहूर हस्तियां

 


Suniel Shetty, Athiya shetty Wedding, kl rahul

अथ‍िया शेट्टी और केएल राहुल की शादी इसी महीने 23 जनवरी को होने जा रही है। खबरों की माने तो 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच शादी की सभी रस्में होगी। इस शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होगी।

 नई दिल्ली,  Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की खबर आग की तरह फैल रही है। हालांकि अभी तक इस कपल और शेट्टी परिवार की ओर से कोई पुष्टी नहीं की गई है। इसी बीच शादी का एक और नया अपडेट सामने आया है। इस शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट सामने आई है।

तीन दिन तक चलेगा अथ‍िया और राहुल की शादी का जश्न

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अथ‍िया  और केएल राहुल की शादी का जश्न तीन दिन चलने वाला है। शादी इसी महीने 23 जनवरी को होगी। दोनों परिवार वालों चुपके चुपके तैयारियां भी शुरू कर दी है। 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच शादी की सभी रस्में होगी। 21-22 को हल्दी-मेहंदी और संगीत का फंक्शन सेलिब्रेट किया जाएगा।

jagran

शादी में शामिल होंगी ये बड़ी हस्तियां

रिपोर्ट में दोनों की गेस्ट लिस्ट भी सामने आई है।  कपल की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े सेलिब्रिटी का नाम शामिल है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब फैंस इस कपल की शादी  का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

jagran

सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले  में होगी शादी !

खबरों की मानें तो ये सभी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर निभाई जाएंगी। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हाल ही में दोनों ने दुबई में न्यू ईयर का जश्न मनाया था। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई थी।