हैदराबाद में कोकिन के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, पहले भी जेल जा चुका है आरोपित

 

नाइजीरियाई नागरिक कोकिन के साथ गिरफ्तार

कोकीन को लाने और बिक्री के संबंध में जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए, स्टेट टास्क फोर्स के नेतृत्व में एक आधिकारिक टीम ने वनस्थलीपुरम में एक जगह पर छापा मारा और नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया और उसके पास से कोकीन जब्त किया। पहले भी जा चुका है जेल

जानकारी के अनुसार, नाइजीरियाई नागरिक तीन दिन पहले बेंगलुरु से एक निजी बस में हैदराबाद आया था। अधिकारी ने कहा कि वह अपने साथ 200 ग्राम कोकीन लाया था और कथित रूप से उसमें से 22 ग्राम बेच दिया था। अधिकारी ने कहा कि वह हाल ही में अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भारत में अवैध रूप से रह रहा था। बता दें कि आरोपित पहले भी ड्रग्स तस्करी में जेल जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर रिहा था। उसे मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था।जमानत पर रिहा था आरोपित

अधिकारी ने बताया कि मई 2022 में आरोपित ने दावा किया था कि वह घाना का रहने वाला है, लेकिन जांच में पता चला कि वह उसके पास घाना देश का फर्जी पासपोर्ट है। जांच के दौरान, यह भी पता चला कि आरोपी वीओआइपी फोन का इस्तेमाल कर रहा था, इसके अलावा उसने पिछले तीन महीनों में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लगभग 400 सिम कार्ड खरीदे थे। अधिकारियों ने कहा कि उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।