

Republic Day Parade कर्तव्य पथ को एक नए कलेवर में पेश करने की तैयारी चल रही है। आगुंतकों को एक नए तरह की अनुभूति कराने के लिए एकरूपता पर खास जोर दिया जा रहा है। कर्तव्य पथ प्रयोग में लाई जाने वाली कूर्सियों व कंटनरों के रंग एक जैसे होंगे।
नई दिल्ली Republic Day Celebration: केंद्रीय गृह मंत्रालय की इस अनूठी पहल से कर्तव्य पथ को एक नए कलेवर में पेश करने की तैयारी है। इस उत्सव के दौरान कर्तव्य पथ के चारों ओर उपयोग में लाई जाने वाली हर चीज को एक ही रंग में डिजाइन किया गया है। इससे पूरा कर्तव्य पथ ग्रे रंग में रंगा दिखेगा।
आजादी के बाद गणतंत्र दिवस में इस तरह का प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। यहां आने वाले आगुंतकों को एक नए तरह की अनुभूति कराने के लिए एकरूपता पर खास जोर दिया गया है। इसके पूर्व परेड के दौरान प्रयोग में लाई जाने वाली कुर्सियों के रंग या डिजाइन को महत्व नहीं दिया जाता था।
ग्रे रंग की होगी 60 हजार कुर्सियां
इस बार कर्तव्य पथ के आस-पास सजावट व तैयारी में हरे-पीले और सफेद रंग का प्रयोग नहीं किया जा रहा, बल्कि इसके स्थान पर हल्के ग्रे रंग का प्रयोग किया जा रहा है। इसलिए परेड के दौरान कर्तव्य पथ का नजारा अलग होगा। इससे परेड में एकरूपता दिखेगी।
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कर्तव्य पथ में लगाई जा रही करीब 60 हजार कुर्सियों का रंग भी ग्रे है। इतना ही नहीं इन कुर्सियों को फिक्स करने वाला स्टैंड भी ग्रे कलर का है। इस मौके पर प्रयोग में लाई जाने वाली इन कुर्सियों की डिजाइन भी एक है।
कई स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से दो चरण की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। इसके पहले इस इलाके की सुरक्षा के लिए कई तरह की बैरिकेडिंग लगाई जात थी। इस बैरिकेडिंग की खासियत यह है कि इसे कम समय में लगाया और निकाला जा सकता है। इसके साथ बैरिकेडिंग को फोल्ड करके एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से पहुंचाया जा सकता है।
कंटेनरों का रंग भी एक जैसा
इतना ही नहीं यहां लग रहे कंटेनरों का रंग भी हल्के ग्रे कलर में रखा गया है। कंटेनरों की डिजाइन और उसकी ऊंचाई में विविधता देखी जा सकती है, लेकिन सभी के रंग एक जैसे ही हैं। इन कंटेनरों की डिजाइन और सुविधा तो हर विभाग ने अपनी-अपनी सुविधा के लिहाज से तैयार की है, लेकिन रंग के मामले में सब समान है। पूरे कर्तव्य पथ एक रंग के सौ से अधिक कंटेनर देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं वीवीआइपी कंटेनरों को भी ग्रे रंग से तैयार किया गया है।