खरमास के अंतिम दिनों में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ

 


Kharmas 2023: खरमास में इन राशियों को मिलेगा लाभ।

Kharmas 2023 खरमास अपने समाप्ति की ओर है। माघ महीने में 14 जनवरी 2023 के दिन खरमास की समाप्ति हो जाएगी। खरमास में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। इस मास को मलमास के नाम से भी जाना जाता है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Kharmas 2023: वर्ष में कुछ ऐसे दिन होते हैं, जिन्हें धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इन सबमें खरमास भी एक है, जिसे हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खरमास की अवधि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है और इसके खत्म होते ही सभी महत्वपूर्ण कार्य जैसे- विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश इत्यादि पुनः प्रारंभ हो जाते हैं। वर्तमान समय में चल रहे खरमास की शुरुआत पिछले महीने 16 दिसंबर 2022 के दिन से हुई थी और समापन माघ मास में 14 जनवरी 2023 के दिन होगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें खरमास के अंतिम दिनों में बहुत लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं-

मेष राशि

खरमास के अंतिम दिनों में मेष राशि के जातकों को बहुत लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं और साथ ही इस कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है, इसकी संभावनाएं भी अधिक हैं।

मिथुन राशि

खरमास के शेष बचे हुए दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। साथ ही इस अवधि में उन्हें कार्य क्षेत्र में नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उन्हें उन्नति मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी खरमास का अंतिम समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान उन्हें सफलताएं मिलेंगी और मान-सम्मान में बढ़ोतरी भी हो सकती है। इसके साथ अटके हुए कार्य पुरे होंगे। निर्णय लेते समय सोच-विचार कर लें, इसकी सलाह दी जाती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।