लाहौर में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा हॅाकी ग्राउंड, आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे बड़े Hockey Stadium

 


आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे बड़े हॅाकी स्टेडियम।

भारत में क्रिकेट फुटबॉल व बाकी खेलों के साथ हॉकी भी बहुत लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। आइए आज हम पांच दुनिया के ऐसे सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के बारे में बताने जा रहे हैं जो बैठने की क्षमता के हिसाब से सबसे बड़े हैं।

नई दिल्ली,  हॉकी वर्ल्ड कप का 15वां एडिशन 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच ओडिशा के भुवनेश्वर में खेला जाएगा। हमारे देश के राष्ट्रीय खेल की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में एक बार फिर काफी बढ़ी है। भारत में क्रिकेट, फुटबॉल व बाकी खेलों के साथ हॉकी भी बहुत लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। इसके आयोजन में बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंचते हैं। आइए आज हम पांच दुनिया के ऐसे सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बैठने की क्षमता के हिसाब से सबसे बड़े हैं।

हॉकी का ओलंपिक में इतिहास

ओलंपिक में हॅाकी ने साल 1908 में दस्तक दी थी। इसके बाद साल 1928 के बाद यह सभी ओलंपिक खेलों का हिस्सा रहा। बता दें कि हॅाकी स्टेडियम में बैठने की क्षमता क्रिकेट ग्राउंड जितनी नहीं होती है, लेकिन फिर भी हजारों लोग एक साथ स्टैंड में बैठकर हॅाकी का मजा लेते हैं।

jagran

3. वेइंगर्ट स्टेडियम, लॉस एंजिल्स, यूएसए (22,355)

यह स्टेडियम अमेरिका में स्थित है, जहां अमेरिकी फुटबॉल, सॉकर और एथलेटिक्स जैसे प्रमुख खेल आयोजन होता है। स्टेडियम में 1984 में पाकिस्तान और नीदरलैंड के ओलंपिक मैच के साथ अन्य देशों ने भी मैच खेला था। वहीं, इस स्टेडियम में हॉलीवुड फिल्मों के कई सीन भी फिल्माए गए हैं।

4. बिरसा मुंडा स्टेडियम, राउरकेला, भारत (20,000)

भारत में बना बिरसा मुंडा स्टेडियम चौथा सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है, जहां एक बार 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। साथ ही यह देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है। इस स्टेडियम को विशेष रूप से 2023 FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप के मैचों के लिए बनाया गया है। वहीं, यह स्टेडियम कलिंगा स्टेडियम के साथ मैचों की मेजबानी में भाग लेगा। कलिंगा स्टेडियम में 16,000 दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं। आपको बता दें कि कुल होने वाले 44 मैचों में से इसके पास 20 मैचों की मेजबानी होगी। यहां पर होने वाला पहला मैच चिली और इंग्लैंड के बीच होगा।

5. ली वैली हॉकी स्टेडियम, लंदन, इंग्लैंड (20,000)

ली वैली हॉकी स्टेडियम लंदन में है। इसे पहले रिवरसाइड एरिना कहा जाता था। यहां की खास बात यह है कि कुछ विशेष अवसरों पर स्टेडियम की क्षमता 20,000 तक हो सकती है, नहीं तो यहां 15,000 लोग बैठकर मैच देख सकते हैं। इस स्टेडियम ने कई ओलंपिक खेलों की मेजबानी की है, जिसमें 2012 और 2018 का ओलंपिक शामिल है।