भारत ने पड़ोसी देश पर बोला हमला, कहा- पाक का है गलत जानकारी देने का ट्रैक रिकॉर्ड

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा कि एक जिम्मेदार लोकतंत्र होने के नाते भारत गलत खबरों के अभियानों में शामिल नहीं होता है। वास्तव में यदि आप गलत खबरों को देखें तो सबसे अच्छा उदाहरण हमारा पड़ोसी देश है जो काल्पनिक और मनगढ़ंत डोजियर परिचालित कर रहा है।

 नई दिल्‍ली, एएनआइ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा कि एक जिम्मेदार लोकतंत्र होने के नाते भारत गलत खबरों के अभियानों में शामिल नहीं होता है। वास्तव में यदि आप गलत खबरों को देखें, तो सबसे अच्छा उदाहरण हमारा पड़ोसी देश है जो काल्पनिक और मनगढ़ंत डोजियर परिचालित कर रहा है और फर्जी समाचारों की एक नियमित धारा बना रहा है। भारत ने यूरोपीय यूनियन को लैब को लेकर गलत जानकारी को लेकर जवाब दिया है। पाकिस्‍तान पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि गलत जानकारी देने का अभ्यास विशेष रूप से उन लोगों द्वारा किया जाता है जिनके पास छिपाने के लिए रिकॉर्ड होते हैं जैसे कि ओसामा बिन लादेन सहित अंतरराष्ट्रीय वांछित आतंकवादियों को शरण देना और 26/11 के मुंबई हमले जैसे को छुपाने के लिए गलत बोलना जैसे असफलता इसमें शामिल है।