लुधियाना में BJP महिला माेर्चा की बैठक के बाहर किसानाें का हंगामा, दाेनाें पक्षाें ने की नारेबाजी; पुलिस से धक्कामुक्की

 


भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक के दाैरान पुलिस ने सुरक्षा कड़ी। (जागरण)

शहर में मंगलवार काे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक के दाैरान पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। किसानाें के विराेध काे देखते हुए भारी पुलिस फाेर्स तैनात की गई है। पुलिस घटना पर नजर रख रही है।

 संवाददाता, लुधियाना। भाजपा की बैठक के बार किसानाें ने मंगलवार काे जमकर हंगामा किया। होटल नागपाल के बाहर दोनों पक्षाें ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इस दाैरान टकराव के हालात बन गए हैं। पुलिस बीच-बचाव करने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक काे लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी। किसानाें के विराेध काे देखते हुए भारी पुलिस फाेर्स तैनात की गई थी। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर बैठक करने पहुंची थी।

jagran

भाजपा महिला माेर्चा की बैठक के बाहर तैनात पुलिस बल। (जागरण)

पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश कर रही है। इस दाैरान माैके पर तनाव के हालात बने हुए हैं। गाैरतलब है कि पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ किसानाें का राेष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले भी कई बार भाजपा की बैठकाें में किसान हंगामा कर चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर भी हमला हाे चुका है। इसके साथ ही भाजपा नेता विजय सांपला व तीक्ष्ण सूद का भी विराेध हाे चुका है। किसानाें का कहना है कि जब तक माेदी सरकार कृषि सुधार कानूनाें काे रद नहीं करती भाजपा नेताओं का हर मंच पर विराेध जारी रहेगा।