रांची के तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे की कुल 57 पंचायतों में डाले गए वोट

 

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: रांची में पहले चरण की वोटिंग शुरू।

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हुआ। शाम तीन बजे समाप्त हुआ। रांची के तमाड़ बुंडू सोनाहातू और राहे में वोट डाले गए। यहां वोटर काफी उत्साहित दिखे।

रांच,सं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज यानी शनिवार को संपन्न हो गया है।पहले चरण में रांची के तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे में कुल 57 पंचायत में वोट डाले गए। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। बता दें कि मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 888 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें सात जिला परिषद, 65 पंचायत समिति सदस्य 57 मुखिया और 648 वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। इनमें आठ पंचायत समिति सदस्य और 425 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। ऐसे में अब मुखिया पद के लिए 251 वार्ड सदस्य पद के लिए 423 पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 74 और जिला परिषद पद के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में हैं।

रांची के विभिन्न प्रखंडों में चुनावी महौल का हाल...

सोनाहातू। रांची के सोनाहातू प्रखंड में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

jagran

सोनाहातू में मतदान को लाईन में अपने बारी का इंतजार करते लोग।

बुंडू। रांची के बुंडू प्रखंड में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। बूथों में मतदान के लिए कतारे लगनी शुरू हो गई है।

jagran

बुंडू में तैमारा पंचायत के बूथ पर मतदाता व तैनात पुलिसकर्मी।

राहे। रांची के राहे प्रखंड में मतदान सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। राहे के बूथों में मतदान के लिए कतारें में भीड़ लगी है। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

jagran

मतदान के लिए लाईन में खड़े वोटर।

तमाड़। रांची में तमाड़ प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय लुंगतु जो नक्सलवाद क्षेत्र है, कल ही शुक्रवार को माओवादी ने पर्चा छोड़ा था कि वोट नहीं करना है, लेकिन यहां काफी उत्साह के साथ लोग वोट करने पहुंचे हैं।

jagran

तमाड़ में मतदान के लिए लाईन में खड़े वोटर।

jagran

निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान से संबंधित ली जानकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने नियंत्रण कक्ष पहुंचकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से चुनाव से संबंधित पल-पल की अपडेट लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर आला अधिकारियों को सूचित करें।

4 दिनों तक ड्राई डे

पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर रांची जिला के सभी 18 प्रखंडों में 4 दिनों तक ड्राई डे है। इस दौरान जहां-जहां चुनाव आचार संहिता लागू है। यानी ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की बिक्री नहीं होगी और ना ही इसे परोसा जाएगा।

संवेदनशील बूथ पर पुलिस की छावनी

रांची के बुंडू अनुमंडल में पहले चरण के पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची पुलिस व्यापक इंतजाम किए हैं। हर बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदशील बूथों को पुलिस की छावनी बनाया गया है। चिह्नित संवेदनशील बूथों पर विशेष तौर पर पुलिस बलाें की प्रतिनियुक्ति की गई है। बुंडू अनुंडल में रांची जिला बल के अलावा, सीआरपीएफ, एसएसबी, जैप, एसआइआरबी, आइआरबी, रैप के बल लगाए गए हैं।