उत्तराखण्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित, इन लिंक से देखें परिणाम, ये हैं इस साल के टॉपर, जानें आकड़े



UBSE Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2022 LIVE: उत्तराखण्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित, इन लिंक से देखें परिणाम, ये हैं इस साल के टॉपर, जानें आकड़े

LIVE ubse.uk.gov.in Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2022 Updates: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा आज, 6 जून की शाम 4 बजे की गई है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर या जागरणजोश डॉट कॉम (Jagranjosh.com) पर देखा जा सकता है। 10वीं में 77.74 फीसदी पास। 10वीं सुभाष और 12वीं में दिव्या राजूपत ने किया टॉप।

HighLights

  1. उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित
  2. ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर देखें नतीजे
  3. जागरणजोश (Jagranjosh.com) पर भी देखने का विकल्प

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UBSE Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2022 LIVE: उत्तराखण्ड बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम आज, 6 जून 2022 को शाम 4 बजे घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जारी आकड़ों के मुताबिक कक्षा 10 में 10वीं में 77.74 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) ने रविवार, 5 जून 2022 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते परीक्षा परिणाम राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा घोषित किए जाने की जानकारी साझा की थी। कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए यूबीएसई रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद नतीजे देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, ubse.uk.gov.in और रिजल्ट पोर्टल, uaresults.nic.in पर एक्टिव किया गया है। साथ ही, स्टूडेंट्स परीक्षा परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (Jagranjosh.com) पर भी देख सकते हैं।

  • UK Board 12th Result 2022: इस साल 12वीं में लड़कियां आगे

    उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों से सम्बन्धित आकडो़ं के अनुसार कक्षा 12 की परीक्षाओं में इस बार लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। जहां 85.38 फीसदी छात्राएं सफल रहीं तो वहीं 79.74 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

  • 04:26 PM, 06 Jun 2022

    UBSE 12th Result 2022: कक्षा 12 में 85.38 फीसदी पास

    इस बार की कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं में 85.38 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

  • 04:20 PM, 06 Jun 2022

    UBSE Result 2022: 10वीं में मुुकुल सिलसावन और 12वीं में दिव्या राजूपत ने किया टॉप

    उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 10वीं में टिहरी के मुकुल सिलस्वान ने टॉप किया है। उनके 99 फीसदी अंक हैं। वहीं, 12वीं में हरिद्वार के एबीएनआइसी की दिव्या राजूपत ने टॉप किया है। उनके 97 फीसदी अंक आए हैं।

  • 04:13 PM, 06 Jun 2022

    UBSE 10th Result 2022: 10वीं में 77.74 फीसदी पास

    इसके साथ ही जारी आकड़ों के मुताबिक कक्षा 10 में 10वीं में 77.74 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।

  • 04:11 PM, 06 Jun 2022

    UBSE 10th, 12th Result 2022: घोषित हुए उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा परिणाम

    उत्तराखण्ड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है।

  • 04:05 PM, 06 Jun 2022

    UBSE Result 2022: इन डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम

    उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा परिणामों को स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं:-

    1. UBSE 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए
    2. UBSE 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए
    3. UBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए
    4. UBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक - जागरणजोश पर देखने के लिए

  • 03:51 PM, 06 Jun 2022

    UBSE Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में होने वाली है शुरू

    उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में शुरू होगी। इसमें शिक्षा मंत्री घोषित करेंगे नतीजे।

  • 03:44 PM, 06 Jun 2022

    UBSE Result 2022 10th, 12th: आवेदन से पहले जानें नियम

    ऐसे सभी स्टूडेंट्स जो कि रि-वैल्यूएशन या रिचेकिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ध्यान देना चाहिए कि यदि अंकों में कमी होती है तो उन्हें नए अंकों को ही मानना होगा।

  • 03:35 PM, 06 Jun 2022

    UK Board Result 2022 10th, 12th: फिर से जांच के लिए ऐसे करें आवेदन

    छात्रों को अपनी कॉपियों की फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन के लिए परिणाम की घोषणा के बाद उत्तराखण्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

  • 03:28 PM, 06 Jun 2022

    UBSE Result 2022 10th, 12th: फेल होने या कम अंक आने हैं ये विकल्प

    यूबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद करीब 2.5 लाख छात्र-छात्राएं अपना परिणाम और विषयवार अंक देख सकेंगे। हालांकि, यदि किसी छात्र या छात्रा या अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है या किसी विषय में मिले अंकों से असंतुष्ट होते हैं, वे अपनी कॉपियों की फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • 03:19 PM, 06 Jun 2022

    UBSE 10th, 12th Result 2022: एक बार में ऐसे देखें परीक्षा परिणाम

    उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को एक बार में देखने के लिए परीक्षार्थियों को रिजल्ट पेज पर विजिट करने के बाद अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले रोल नंबर की फिर से जांच कर लेनी चाहिए। कई बार परीक्षार्थी रिजल्ट देखने की जल्दी में सही रोल नंबर दर्ज नहीं कर पाते और परिणाम नहीं दिखता और वे निराश हो जाते हैं।

  • 03:03 PM, 06 Jun 2022

    UK Board 10th, 12th Result 2022: इस बार जारी होगी मेरिट लिस्ट

    उत्तराखण्ड बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजों के आधार पर अधिकतम प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राएं की सूची भी जारी की जाएगी। साथ ही, शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स के नामों की घोषणा शिक्षा मंत्री करेंगे।

  • 02:49 PM, 06 Jun 2022

    UK Board 10th, 12th Result 2022: बुकमार्क करें इन वेबसाइट को

    उत्तराखण्ड बोर्ड से कक्षा 10 के स्टूडेंट्स अपना यूबीएसई हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राएं अपना यूबीएसई इंटर रिजल्ट 2022 और विषयवार मार्क्स देखने के लिए निम्नलिखित वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं ताकि घोषणा के बाद आसानी परिणाम देख सकें-

  • UBSE Result 2022: शिक्षा मंत्री करेंगे उत्तराखण्ड बोर्ड रिजल्ट की घोषणा

    यूबीएसई द्वारा साझा की गई विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तराखण्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत शाम 4 बजे आयोजित होने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान करेंगे।

  • 02:28 PM, 06 Jun 2022

    UBSE Inter Result 2022: उत्तराखण्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार 1.13 लाख स्टूडेंट्स को

    यूबीएसई इंटर रिजल्ट 2022 का इंतजार 1.13 लाख परीक्षार्थियों को है। ये सभी छात्र-छात्राएं अपना परीक्षाफल शिक्षा मंत्री द्वारा घोषणा के बाद औपचारिक ऐलान के बाद आधिकारिक वेबसाइट व रिजल्ट पर एक्टिव होने वाले लिंक से कर सकेंगे।

  • 02:23 PM, 06 Jun 2022

    UBSE High School Result 2022: उत्तराखण्ड बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट का इंतजार 1.29 लाख स्टूडेंट्स को

    बता दें कि उत्तराखण्ड बोर्ड इस बार की कक्षा 10 की परीक्षाओं में 1.29 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। ये स्टूडेंट्स यूबीएसई हाई स्कूल रिजल्ट 2022 की औपचारिक घोषणा के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सेकेंगे।

  • 02:17 PM, 06 Jun 2022

    UK Board 10th, 12th Result 2022: मार्च में आयोजित हुई थी परीक्षाएं

    उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2022 के दौरान किया गया था। इसके बाद परीक्षा में सम्मिलित हुए परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अब नतीजों की घोषणा की जा रही है।

  • 02:14 PM, 06 Jun 2022

    UBSE 10th, 12th Result 2022: इन स्टेप में करें चेक

    उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम औपचारिक तौर पर घोषित किए जाने के बाद परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएं नतीजे देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। फिर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करे सम्बन्धित पेज पर जाएं और अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करें। इसके बाद परिणाम स्क्रीन दिखेगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।