पुणे के देहू में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- '11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 350 किमी लंबा राजमार्ग'

 

Hindi Breaking News Today 14 June: पुणे के देहू में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- '11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 350 किमी लंबा राजमार्ग'

Breaking News in Hindi Today: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने पुणे में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत तुकाराम महाराज को समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन किया।
  2. दिल्ली में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी।
  3. नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है।

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे शहर के पास देहू में 17वीं सदी के संत तुकाराम महाराज को समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कुछ महीने पहले मुझे 2 राष्ट्रीय राजमार्गों को 4-लेन में बदलने के लिए पालखी मार्ग पर आधारशिला रखने का अवसर मिला। श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग का निर्माण 5 चरणों में और संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग का निर्माण 3 चरणों में किया जाएगा। इन सभी चरणों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 350 किमी से अधिक लंबे राजमार्ग बनाए जाएंगे। इन सभी प्रयासों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। वहीं, सोमवार को राहुल गांधी से 10 घंटे से ज्यादा वक्त तक ईडी आज भी नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है।आईएनएस शिकारा हेलीपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी

  •  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीएम उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजीत पवार और प्रोटोकॉल मंत्री आदित्य ठाकरे ने आज मुंबई में आईएनएस शिकारा हेलीपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी की।

  • 03:12 PM, 14 Jun 2022

    पीएम मोदी ने किया संत कबीर दास को याद

    साथ ही पीएम मोदी ने संत कबीर दास को भी याद किया। उन्होंने कहा देश और समाज को रास्ता दिखाने के लिए कोई न कोई महान आत्मा हर युग में प्रकट होती है। आज हम संत कबीर दास जयंती मना रहे हैं। संत ज्ञानेश्वर महाराज, संत निवृतिनाथ महाराज, संत सोपांडेओ और आदिशक्ति मुक्ताबाई की समाधि का भी 725वां वर्ष है।

  • 03:09 PM, 14 Jun 2022

    हम विकास और विरासत को आगे बढ़ा रहे- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने देहू में कहा हमारी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए आज ये हमारा दायित्व है कि हम अपनी प्राचीन पहचान और परम्पराओं को चैतन्य रखें। इसलिए आज जब आधुनिक टेक्नोलाजी और इंफ्रास्ट्रक्चर भारत के विकास का पर्याय बन रहे हैं तो हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास और विरासत दोनों एक साथ आगे बढ़ें।

  • 03:02 PM, 14 Jun 2022

    दुनिया की प्राचीनतम जीवित सभ्यताओं में से एक है भारत

    दुनिया की प्राचीनतम जीवित सभ्यताओं में से एक है भारत

    पीएम मोदी ने कहा हमें गर्व है कि हम दुनिया की प्राचीनतम जीवित सभ्यताओं में से एक हैं। इसका श्रेय भारत की संत परंपरा और भारत के ऋषियों मनीषियों को जाता है। भारत शाश्वत है क्योंकि भारत संतों की धरती है। हर युग में हमारे यहां देश और समाज को दिशा देने के लिए कोई न कोई महान आत्मा अवतरित होती रही है।

  • 02:56 PM, 14 Jun 2022

    11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 350 किमी लंबा राजमार्ग- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कुछ महीने पहले मुझे 2 राष्ट्रीय राजमार्गों को 4-लेन में बदलने के लिए पालखी मार्ग पर आधारशिला रखने का अवसर मिला। श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग का निर्माण 5 चरणों में और संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग का निर्माण 3 चरणों में किया जाएगा। इन सभी चरणों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 350 किमी से अधिक लंबे राजमार्ग बनाए जाएंगे। इन सभी प्रयासों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

  • 02:54 PM, 14 Jun 2022

    देहू में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    देहू में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    देहू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हमारे शस्त्रों में कहा गया है कि मनुष्य जन्म में सबसे दुर्लभ संतों का सत्संग है, संतों की अनुभूति हो गई तो ईश्वर की अनुभूति अपने आप हो जाती है। आज देहू की इस पवित्र तीर्थ-भूमि पर आकर मुझे ऐसी ही अनुभूति हो रही है। देहू का शिला मंदिर न केवल भक्ति की शक्ति का एक केंद्र है बल्कि भारत के सांस्कृतिक भविष्य को भी प्रशस्त करता है। इस पवित्र स्थान का पुनर्निमाण करने के लिए मैं मंदिर न्यास और सभी भक्तों का आभार व्यक्त करता हूं।

  • 02:49 PM, 14 Jun 2022

    रक्षा मंत्री ने लांच की अग्निपथ योजना

    रक्षा मंत्रालय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों की उपस्थिति में अग्निपथ योजना लांच की।

  • TMC की बैठक में शिरकत करेगी कांग्रेस

    दिल्ली में कांग्रेस कल दोपहर 3 बजे कान्स्टिट्यूशन क्लब में तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेगी। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला भाग बैठक में शामिल होंगे।

  • 02:47 PM, 14 Jun 2022

    CBI कोर्ट ने जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा

    CBI कोर्ट ने कथित मनी लान्ड्रिंग मामले में ED और बचाव पक्ष के वकील की दलील सुनने के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर आदेश 18 जून तक के लिए सुरक्षित रखा।

  • 02:40 PM, 14 Jun 2022

    पीएम मोदी ने किया संत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन

    पीएम मोदी ने किया संत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटनरधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया।एम मोदी का महाराष्ट्र दौरापीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुणे पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री का महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया।

  • 01:02 PM, 14 Jun 2022

    लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा- 'अग्निवीर भारत के युवा रक्षक होंगे'

    लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा- अग्निवीर भविष्य के लिए तैयार इस सैनिक का हिस्सा होगा। अग्निवीर भारत के युवा रक्षक होंगे। 4 साल हमारे साथ रहने के बाद, एक अग्निवीर का बायोडाटा बहुत ही अनोखा होगा। वह हमारे साथ बिताए अपने रवैये, कौशल और समय के साथ भीड़ में खड़े होंगे। आज औसत आयु लगभग 32 वर्ष है, आने वाले समय में यह और कम होकर 26 वर्ष हो जाएगी-यह 6-7 वर्षों में होगा। सशस्त्र बलों को युवा, तकनीक-प्रेमी, आधुनिक में बदलने के लिए, युवा क्षमता का दोहन करने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार सैनिक बनाने की आवश्यकता है।हम युवाओं  सैन्य सेवा का दे रहे हैं मौका - लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरीहम युवाओं को सैन्य सेवा का दे रहे हैं मौका - लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी

  • लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा- हम युवाओं को अग्निशामक के रूप में छोटी और लंबी अवधि के लिए राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करेंगे ... हम युवाओं को लंबी और छोटी अवधि की सैन्य सेवा का मौका दे रहे हैं।

  • 12:50 PM, 14 Jun 2022

    'अग्निपथ' योजना को मंजूरी देना एक ऐतिहासिक फैसला - राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने आज अग्निपथ की परिवर्तनकारी योजना को मंजूरी देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके तहत भारतीय युवाओं को सशस्त्र सेवाओं में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। 

  • हमारी सरकार ने फसल ऋण माफी को बढ़ाया आगे -सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2017 में हमारी सरकार ने फसल ऋण माफी के एक बड़े कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था।

  • 12:25 PM, 14 Jun 2022

    अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची CBI की टीम पश्चिम बंगाल में CBI की एक टीम तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी का कोयला घोटाले मामले में बयान दर्ज करने के लिए पहुंची है।

  • 11:52 AM, 14 Jun 2022

    राजनाथ सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

  • 10:45 AM, 14 Jun 2022

    गुवाहाटी में भूस्खलन से चार की मौत गुवाहाटी में बोरागांव के पास निजारापार इलाके में हुए भूस्खलन में चार की मौत हो गयी। डीसीपी नबनीत महंत ने कहा- जहां भूस्खलन हुआ वहां चार मजदूर रह रहे थे। वे मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। उनके शव बरामद किए गए।

  • 10:34 AM, 14 Jun 2022

    बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी और कांग्रेस क्यों?

    रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- आखिर मोदी सरकार या बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी जी और कांग्रेस क्यों है?, ईडी की कार्रवाई क्या जनता के मुद्दे उठाने वाली मुखर आवाज़ को दबाने का षड्यंत्र हैं? केवल राहुल गांधी जी पर इतने हमलावर क्यों हैं? इन सवालों का जवाब देश को जानना जरूरी है।

  • 09:42 AM, 14 Jun 2022

    पीएम मोदी ने दिया डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती का निर्देश

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती करें।

  • 08:52 AM, 14 Jun 2022

    दिल्ली के अकबर रोड के पास धारा 144 लागू दिल्ली के अकबर रोड के पास के इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। इसके मद्देनज़र इलाके में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

  • 08:50 AM, 14 Jun 2022

    कानपुर के शीतला बाजार में सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में लगी आग उत्तर प्रदेश के कानपुर में जाजमऊ के शीतला बाजार में सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में आग लगी। फायर अधिकारी ने बताया, घटना सुबह करीब 3:10 बजे की है। हमने आग पर लगभग काबू पा लिया है। करीब 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का काम कर रही है और 2 गाड़ी रास्ते में हैं जो यहां आ रही हैं।

  • 08:25 AM, 14 Jun 2022

    यूपी में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल 337 आरोपी गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 10 जून को राज्य में हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह 7 बजे तक कुल 337 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से प्रयागराज से 92, सहारनपुर से 83, हाथरस से 52, मुरादाबाद से 40, फिरोजाबाद से 18 और अंबेडकरनगर से 41 को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कुल 13 FIR दर्ज की गई है।

  • 08:17 AM, 14 Jun 2022

    आज होगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक

    दिल्ली में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इस बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा हो सकती है।

  • 07:55 AM, 14 Jun 2022

    आज फिर होगी राहुल गांधी से पूछताछ

    नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से दो दौर में 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। ईडी ने राहुल को मंगलवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 07:41 AM, 14 Jun 2022

    दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक गाइडलाइन

    दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज विशेष ट्रैफिक व्यवस्था के कारण नई दिल्ली के गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने अपील की है कि गोल मेथी, तुगलक रोड, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद, मौलाना आजाद रोड और मान सिंह रोड से सुबह 7 से 12 बजे के बीच जाने से बचें। विशेष इंतजामों के कारण इन सड़कों पर यातायात आवाजाही नहीं हो सकेगी।

  • 07:36 AM, 14 Jun 2022

    मिजोरम में मिले COVID-19 के 45 नए केसमिज़ोरम में COVID-19 के 45 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।

    कुल मामले: 2,28,620
    सक्रिय मामले: 190
    कुल डिस्चार्ज: 2,27,729
    कुल मृत्यु: 701