ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड 16 जून को होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

 

AILET 2022 admit card:ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड (All India Law Entrance Test 2022) पर बड़ी अपडेट है।

AILET 2022 admit card AILET प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में 26 जून 2022 को पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सूचना में कहा है कि उम्मीदवारों को राज्यों की सरकार द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट COVID-19-संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। AILET 2022 admit card: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड (All India Law Entrance Test 2022) पर बड़ी अपडेट है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (National Law University, NLU) दिल्ली ने कहा है कि AILET 2022 के लिए एडमिट कार्ड 16 जून, 2022 को जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी प्रोगाम के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट्स Nationallawuniversitydelhi.in पर जारी होंगे। वहीं यह AILET प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में 26 जून, 2022 को पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने जारी सूचना में यह कहा गयाा है कि उम्मीदवारों को राज्यों की सरकार द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट COVID-19-संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा। इसके अनुरुप ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड 

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके AILET 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद, उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट लेकर परीक्षा के लिए रखना होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि हॉल टिकट जारी होने के बाद, हॉल टिकट में परीक्षा का नाम, रोल नंबर और तारीख और समय जैसे विवरण होंगे। परीक्षा के दिन, उम्मीदवार को एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना होगा। इसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में भीतर घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के लिए 25 मई, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे। वहीं इस एग्जाम के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 27 मई, 2022 तक थी। वहीं इस परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो 26 से 28 मई, 2022 तक चलेगी।  बता दें कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली एकमात्र एनएलयू है जो CLAT 2022 के स्कोर को स्वीकार नहीं करता है।