नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, 17 जुलाई को होनी है परीक्षा

 

NEET 2022 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड पर बड़ी अपडेट है।

NEET 2022 Admit Card इस वर्ष परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। हालांकि पेपर पैटर्न समान ही रहेगा। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें से छात्रों को 3 घंटे 20 मिनट के समय में 180 प्रश्नों का प्रयास करना होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET 2022 Admit Card: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। 17 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही शहर की जानकारी के साथ-साथ नीट यूजी एडमिट कार्ड भी रिलीज करेगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो संभावना जताई जा रही है कि प्रवेश पत्र 30 जून से 5 जुलाई के बीच जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि चूंकि प्रवेश पत्र जारी होने की कोई निर्धारित तारीख सामने नहीं आई है, इसलिए अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/पर विजिट करते रहें।

NEET 2022 Admit Card: इन तिथियों का रखें ध्यान 

नीट 2022 एडमिट कार्ड 30 जून से 5 जुलाई

नीट 2022 परीक्षा 17 जुलाई 2022

नीट 2022 रिजल्ट की तारीख 20 अगस्त, 2022 तक

NEET 2022 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड 

नीट यूजी एग्जाम के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर क्लिक करें। इसके बाद, वेबसाइट के होमपेज पर नीट-यूजी 2022 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और आवेदक पोर्टल पर लॉग-इन करें। अब नीट-यूजी 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। एडमिट कार्ड पर लिखे सभी डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवार नीट यूजी 2022 हॉल टिकट का प्रिंटआउट लेकर एग्जाम के लिए रख सकते हैं।

इस वर्ष परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। हालांकि पेपर पैटर्न समान ही रहेगा। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से छात्रों को 3 घंटे 20 मिनट के समय में 180 प्रश्नों का प्रयास करना होगा। वहीं NEET 2021 के पैटर्न के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को 4 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट दिया जाएगा।

NEET UG प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन देश भर में मेडिकल और डेंटल कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से, जो छात्र किसी निजी या सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस या बीडीएस जैसे प्रोगाम में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें प्रवेश परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।