चार दिनों में 200 करोड़ के नजदीक पहुंची विक्रम, कमल हासन ने कहा- सिनेमा अपने-आप में एक भाषा

 

Vikram Hit List Box Office Worldwide. Photo- Instagram

Vikram Hit List Box Office Worldwide कमल हासन ने विक्रम की कामयाबी के बहाने एक बार फिर भाषा विवाद पर प्रहार किया है। वीडियो में कमल कहते हैं कि सिनेमा अपने-आप में एक भाषा है। फिल्म सैकड़ों दिमागों और हजारों हाथों से बनती है।

नई दिल्ली। वेटरन एक्टर कमल हासन की फिल्म ताजा रिलीज फिल्म विक्रम हिट लिस्ट बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड 175 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। हिंदी के मुकाबले तमिल और तेलुगु बॉक्स ऑफिस बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कमल हासन ने फिल्म को मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए वीडियो जारी करके फैंस का शुक्रिया अदा किया है। वीडियो के जरिए कमल हासन ने एक बार फिर भाषा विवाद

कमल आगे कहते हैं कि सिनेमा मेरी ऑक्सीजन है और मैं सिनेमा की सांस लेता हूं। एक फिल्म सैकड़ों दिमागों और हजारों हाथों से बनती है, लेकिन उस फिल्म का भाग्य आप सभी के द्वारा तय किया जाता है। वीडियो नीचे देख सकते हैं-

200 करोड़ के करीब पहुंची विक्रम हिट लिस्ट

लोकेश कनकराज निर्देशित फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में उतरी थी। इस फिल्म में विजय सेतुपति, फहाद फासिल और सूर्या अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, विक्रम हिट लिस्ट ने 4 लाख पाउंड्स यानी करीब 3 करोड़ से ज्यादाका कारोबार किया है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया में 7 लाख डॉलर यानी 5 करोड़ से अधिक बटोर चुकी है। इसके अलावा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विक्रम साल 2022 की हाइएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म बन चुकी है। पिंक विला वेबसाइट के मुताबिक, कमल हासन की फिल्म ने सोमवार को अखिल भारतीय स्तर पर 19 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो रविवार के मुकाबले लगभग 45 फीसदी कम है।

फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सभी भाषाओं में 120 करोड़ के आसपास जुटा चुकी है।