आईआरसीटी की नई स्कीम, सस्ते में विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, 21 जून से पहले बुक करें टिकट

 

Photo Credit - Train Ticket IRCTC File Photo

IRCTC Foreign Tour Offer आईआरसीटीसी की तरफ से एक नई भारत गौरव स्कीम शुरू की गई है। इस स्कीम के तहत सस्ते में नेपाल घूमने का ऑफर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

नई दिल्ली, एएनआई। आईआरसीटी (IRCTC) की तरफ से एक खास ऑफर पेश किया है। इसे भारत गौरव योजना के नाम से पेश किया गया है। इस ऑफर में सस्ते में नेपाल के तीर्थस्थल घूम पाएंगे। यह भारतीय रेलवे की दो देशों को जोड़ने वाली खास पहल है। जिसकी शुरुआत 21 जून 2022 से शुरू हो रही है। यह यात्रा का सफर नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। इस सफर में श्री रामायण यात्रा सर्किट का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इस सफर में ट्रेन श्री रामायण यात्रा सर्किट पर निकलते हुए भारत और नेपाल के बीच लगभग 8,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 

राम के प्रमुख स्थलों पर कर पाएंगे कवर  

यह ट्रेन भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों को कवर करेगी। ट्रेन "स्वदेश दर्शन" योजना के तहत चिन्हित किए गए रामायण सर्किट पर चलेगी। इस ट्रेन के सफर में नेपाल में स्थित जनकपुर में राम जानकी मंदिर की यात्रा शामिल होगी। इस ट्रेन में अधिकतम 600 लोग सफर कर पाएंगे। 

किन-किन स्‍टेशंस पर रुकेगी ट्रेन

यह ट्रेन अयोध्या, बक्सर, जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्राचलम सहित प्रमुख शहरों को कवर करेगी।

21 जून 2022 से पहले ले पाएंगे टिकट 

अगर आप भी इस सफर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको 21 जून से पहले टिकट लेना होगा। यह सुविधा पहले और पहले पाओ के आधार पर होगी। बता दें कि भारत सरकार की तरफ से घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन योजना शुरू की गई है। इसके तहत केंद्र सरकार ने "देखो अपना देश" पहल शरू की है।

कहां-कहां घूम पाएंगे?

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रा का पहला पड़ाव भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या होगा, जहां पर्यटक श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम में भारत मंदिर भी जाएंगे।

मिलेंगी ये सुविधाएं 

इस सफर में आईआरसीटीसी सभी पर्यटकों को एक फेस मास्क, हैंड ग्लव्स और हैंड सैनिटाइजर समेत सेप्टी  किट उपलब्ध कराई जाएगकितना आएगी खर्च 

इस यात्रा में प्रति व्यक्ति लगभग 65,000 रुपये खर्च होंगे। यह उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित राज्यों को कवर करेगा।