देश में कोरोना वायरस के मामलों में आई कमी, बीते 24 घंटे में मिले 3962 नए केस

 

देश में कोरोना वायरस के मिले 3962 केस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Coronavirus Updates देश में कोरोना के मामलों की रफ्तार थम नहीं रही है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3962 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 2697 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 26 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत में कोरोना (Corona New Cases in India) के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,962 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को चार से हजार से अधिक मामले दर्ज किये गए थे। कोरोना के मामले भले ही घटे हों, लेकिन मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 26 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

22 हजार के पार हुए एक्टिव केस

कोरोना के मामलों के बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 22,416 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,697 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 4 करोड़ 26 लाख 25 हजार 454 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 677 लोगों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को मिले चार हजार से ज्यादा मामले

बता दे, शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,041 मामले सामने आए। तीन महीने में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चार हजार से अधिक केस मिले हैं। इससे पहले 10 मार्च को 4,191 केस दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 85.22 करोड़ से अधिक टेस्ट हो चुके है। इस दौरान वीकली पाजिटिविटी रेट 0.77 प्रतिशत, जबकि डेली पाजिटिविटी रेट 0.89 प्रतिशत है।

एक लाख 93 हजार के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,93,96,47,071 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 12 से 14 साल आयु वर्ग के 3.43 करोड़ लोगों को पहली डोज लगाई गई है। जबकि 1.74 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा, 15 से 18 साल के आयु वर्ग के 5.95 करोड़ लोगों को पहली डोज, जबकि 4.61 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।