कोरोना की तेज रफ्तार, महाराष्‍ट्र में 2701 और मुंबई 1765 केस, पाजिटिविटी रेट में बड़ा उछाल

 

महाराष्‍ट्र और मंबई में कोरोना की तेज रफ्तार ने हैरान कर दिया है।

महाराष्‍ट्र और मंबई में कोरोना की तेज रफ्तार ने हैरान कर दिया है। महाराष्‍ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2701 जबकि मुंबई में 1765 नए मामले सामने आए हैं। यही नहीं पाजिटिविटी रेट में भी बड़ा उछाल दर्ज किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। महाराष्‍ट्र और मंबई में कोरोना की तेज रफ्तार ने हैरान कर दिया है। महाराष्‍ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2701 जबकि मुंबई में 1765 नए मामले सामने आए हैं। यही नहीं पाजिटिविटी रेट में भी बड़ा उछाल दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के मामले पांच हजार को पार कर गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार 93 दिन बाद 24 घंटे में 5,233 मामले मिले हैं और सात लोगों की मौत हुई है, जिनमें पांच मौतें अकेले केरल से हैं। एक दिन में नए मामलों में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंगलवार को 3,714 केस मिले थे।नुसार अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 194.44 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।