पटियाला में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के 2 साथी गिरफ्तार, चार अवैध पिस्तौल लेकर जा रहे थे बरनाला

 

सीआइए स्टाफ ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ग्रुप के 2 लाेग पकड़े। (जागरण)

सीआइए स्टाफ ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ग्रुप के साथ जुड़े हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 4 पिस्ताैल 32 बोर और 16 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अभी आराेपिताें से पूछताछ कर रही है।

संवाददाता, पटियाला। थाना पसियाणा इलाके में सीआईए स्टाफ ने लारेंस बिश्नौई ग्रुप से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों की पहचान संदीप सिंह उर्फ टोप उम्र करीब तीस साल निवासी गांव डाबा थाना डाबा मौजूदा निवासी भैरो मुन्ना रोड नजदीक गुरुद्वारा घेर साहिब साहनेवाल लुधियाना और जसविंदर सिंह उर्फ जस्स निवासी गांव भागीके थाना निहार सिंह वाला जिला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस को शक था कि उक्त गैंग मेंबरों का मानसा के जवाहरके में सिद्धू मूसेवाल कत्ल केस से लिंक हो सकता है लेकिन अभी तक पुलिस को इसके सुराग नहीं लगे हैं।एसएसपी दीपक पारिक ने वीरवार को प्रैस कांफ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आरोपितों को काबू करने के बाद इनसे चार पिस्तौल व बीस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल इनका पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड से कोई लिंक सामने नहीं आया है लेकिन जांच की जा रही है। यह दोनों ही आरोपित हथियार लेकर बरनाला साइड जा रहेे तो रास्ते में सीाईए इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह व उनकी टीम ने इन्हें काबू कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपित दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ऐसे जुड़ा गिरफ्तार आरोपितों का गैंगस्टरों से लिंक

एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि आरोपितों को गांव बरसट संगरूर रोड से गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। यह लोग सेंट्रल जेल पटियाला में बंद गैंगस्टर तलविंदर सिंह उर्फ निक्कू निवासी लुधियाना के साथ जुड़े हुए हैं। यह गैंग मुख्य रूप से गैंगस्टर लारेंस बिश्नौई के साथ मिलकर काम करता है और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करते थे। आरोपित संदीप सिंह तलविंदर सिंह का साथी है, जो लारेंस बिश्नौई व गगना हठूर ग्रुप के साथ मिलकर काम करता था।

तलविंदर सिंह को सीआइए स्टाफ ने शंभू में हुई लूट के मामले में हथियारों सहित काबू किया था, जो इस समय सेंट्रल जेल में बंद है। जेल में बंद तलविंदर सिंह के इशारे पर संदीप सिंह टोप हथियारों की सप्लाई करने लगा था। वहीं दूसरा आरोपित जसविंदर सिंह जस्स जयपाल भुल्लर ग्रुप का मेंबर है, जो जगराओं में दो एएसआई के कत्ल केस में एनकाउंटर के दौरान मारा गया है। पुलिस मुलाजिम के कत्लकांड में शामिल जयपाल का साथी दर्शन सहौली जेल में बंद है, जिसके इशारे पर जसविंदर सिंह ने संदीप टोप के साथ मिलकर हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी थी।


छह साल से अपराधिक गतिविधियां कर रहे थे

आरोपित संदीप सिंह टोप के खिलाफ साल 2016 में हैबोवाल थाना के अंतगर्त आते इलाके में गुरिंदरजीत सिंह उर्फ गिंदा के कत्ल केस में नामजद किया था। संदीप ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर गिंदा का तेजधार हथियारों से कत्ल किया था। संदीप टोप तीस साल का आठवीं पास है जो लेबर काम करते हुए अपराथ जगत में उतरा है। दूसरा आरोपित जसविंदर सिंह जस 25 साल का बारवीं पास है जो खेतीबाड़ी करता थ

ा।