मेघालय में भूस्खलन से 3 लोगों की मौत, असम में बाढ़ के चलते कई गांव डूबे

 

असम में बाढ़ से सैंकड़ों लोग प्रभावित।

Heavy Rainfall in Northeast मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले के गाम्बेग्रे इलाके में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जिला पुलिस के अनुसार हालात लगातार खराब हो रहे हैं और बचाव अभियान जारी है।

शिलांग, एएनआइ। मेघालय में भारी बारिश के चलते वहां के वेस्ट गारो हिल्स जिले के गाम्बेग्रे इलाके में एक भीषण भूस्खलन देखा गया है। इस हादसे में एक ही परिवार के कम से कम तीन सदस्यों की मौत हो गई। वेस्ट गारो हिल्स जिला पुलिस के अनुसार हालात लगातार खराब हो रहे हैं और बचाव अभियान जारी है। 

असम में बाढ़ जैसी स्थिति, कई गांव डूबे

असम में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। वहां के काहिलीपारा, जटिया और हटिगांव क्षेत्र सहित गुवाहाटी शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है और असम के दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले में बाढ़ आ गई है और बाढ़ के पानी में कई गांव डूब गए हैं। जानकारी के अनुसार इसके चलते सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं।