नवीन पटनायक की नई टीम में 5 महिला के साथ 12 नए चेहरे को मिली जगह

 

नवीन पटनायक मंत्रीमंडल में कुल 21 मंत्रियों ने आज शपथ लिया (फाइल फोटो)

नवीन पटनायक की नई टीम में 5 महिला के साथ 12 नए चेहरे को मौका मिला है वहीं 12 पुराने चेहरे की छुट्टी हो गई है। कुल 21 मंत्रियों ने आज शपथ लिया जिसमें से 13 कैबिनेट मंत्री जबकि 8 राज्य मंत्री हैं।

भुवनेश्वर, जेएनएन। नवीन पटनायक की नई टीम का शपथ समारोह रविवार पूर्वाह्न में ​विधिपूर्वक सम्पन्न हो गया है। नवीन पटनायक की नई टीम में 5 महिला के साथ 12 नए चेहरे को मौका मिला है, वहीं 12 पुराने चेहरे की छुट्टी हो गई है। कुल 21 मंत्रियों ने आज शपथ लिया जिसमें से 13 कैबिनेट मंत्री जबकि 8 राज्य मंत्री हैं। पांच महिला मंत्रियों में से तीन महिला को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि दो महिला को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लिया है। लोकसेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई है।राज्य मंत्री के तौर पर लेना वाले 8 मंत्री

1. समीर रंजन दास 2. अश्विनी कुमार पात्र 3. प्रीति रंजन घड़ेई 4. श्रीकांत साहू, 5. तुषारकांति बेहेरा, 6. रोहित पुजारी, 7. रीता साहू, 8. बासंती हेम्ब्रम ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया है। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।