सीएम मान और केजरीवाल ने दिल्ली एयरपोर्ट वोल्वो को दिखाई हरी झंडी, पंजाब से 55 वोल्वो चलाने की घोषणा

 

जालंधर के शहीद-ए-आजम अंतरराज्यीय बस अड्डे पर पहुंचे सीएम मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार के हेलीकाप्टर में चंडीगढ़ से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वह लगभग डेढ़ बजे नगर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटरस्टेट बस टर्मिनल से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए वोल्वो बस को रवाना करेंगे।

सं, जालंधर। महानगर में कुछ ही देर में पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए सरकारी वोल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे और उसके बाद सड़क मार्ग से शहीद-ए-आजम अंतरराज्यीय बस स्टैंड पहुंच गए हैं। वहां परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित अन्य आप नेता ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले दोनों नेताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को पुष्पांजलि दी और उसके बाद डीलक्स वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली के लिए रवाना किया। उन्होंने इस मौके पर पंजाब से कुल 55 वोल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलाने की घोषणा की। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वोल्वो सेवा की शुरुआत करने के लिए सीएम मान का आभार जताया।

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंतमान ने कहा कि आज एक लूट बंद हो गई। पंजाब में बस माफिया को पिछली तीन सरकारों ने लूट की छूट दी हुई थी। ये अब नहीं होगी। उन्होंने बिना नाम लिए बादल परिवार को भी चुनौती दी। सीएम ने कहा कि अब इंडो कैनेडियन चालकर दिखाओ। हम सुविधाएं ज्यादा देंगे किराया कम लेंगे

सीएम मान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। बिना नाम लिए अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भी तंज कसा कि बसों में सफर करने मात्र से घोटाले खत्म नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हम कहा चेसिज का भी हिसाब लेंगे। यह नई बसों की खरीद की जांच करवाए जाने की तरफ इशारा है।

jagran

रूट डायवर्ट होने के कारण जालंधर शहर के अंदर लगा जाम।

सुरक्षा के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्ट

पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री के जालंधर आगमन के मद्देनजर लिंक रोड से बस स्टैंड की तरफ जा रहे मार्ग को बंद किया गया है। इस कारण यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। नकोदर शाहकोट मोगा की तरफ जाने वाली बसें शहर के अंदरूनी हिस्सों में घूम रही हैं।

निजी बस संचालक काले झंडे दिखाकर करेंगे विरोध

jagran

इधर, निजी बस संचालकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के विरोध की तैयारी की है। पंजाब मोटर यूनियन के सदस्य दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बस स्टैंड पर आगमन से पहले अपनी निजी बसों पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार हो गए हैं। 

बता दें कि पंजाब सरकार ने दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक कुल 19 वोल्वो चलाने का फैसला लिया है। इनका किराया निजी बसों की तुलना में आधे से भी कम है। अभी तक सरकारी बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की अनुमति नहीं थी। निजी बस संचालक अपने एकाधिकार का लाभ उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे थे। माना जा रहा है कि सरकार के इस निर्णय से बस माफिया की मनमानी पर लगाम लगेगी