दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, 6 दिन तक रोज होगी बारिश; 8 डिग्री तक गिर जाएगा तापमान

 

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के चलते सप्ताहांत तक तापमान में सात से आठ डिग्री कम होने का अनुमान है।

Delhi Monsoon Update 2022 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी छह दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत प्री मानसून गतिविधियां बढ़ेंगी और मौसम की इस करवट से सप्ताहांत तक तापमान में सात से आठ डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। भीषण गर्मी, लू और तेज धूप से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओऱ से बड़ी खुशखबरी आई है। बुधवार (15 जून) से लेकर आगामी 20 जून तक प्री-मानसून के तहत लगातार बारिश होगी। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 15, 16, 17, 18, 19 और 20 जून तक होने वाली बारिश के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के ताजा अपेडट के अनुसार, बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और 30 से 40 कि मी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान यह भी है कि बुधवार से 20 जून तक कमाबेश हर रोज बारिश होगी। इसके मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से सभी दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।  इस दौरान यानी आगामी 20 जून तक गर्मी से खासी राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ अधिकतम 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसमी उतार-चढ़ाव का असर दिल्ली-एनसीआर में तेजी से देखने को मिल रहा है।  मंगलवार शाम को 4 बजे बाद बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुआ। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जरूर हुई। इसके बाद बुधवार सुबह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत समेत एनसीआर के शहरों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। उमस तो है, लेकिन गर्म हवाओं से राहत मिली है।

वहीं, मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदलेगा। फिलहाल सुबह से ही आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम से मौसम का मिजाज बदल जाएगा और आगामी 20 जून तक लगातार बारिश होगी। यह कुलमिलाकर प्री-मानसून की बारिश होगी। इसके बाद 10-12 दिन के भीतर मौसम भी दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे देगा।

वहीं, मंगलवार शाम होते-होते दिल्ली एनसीआर के आसमान में बादल छागए और अगले छह दिन तक बारिश होगी। दरअसल, मंगलवार सुबह से छाए बादल और सूरज के बीच आंखमिचौनी की खेल चलता रहा। जब-जब सूरज बादलों से निकला, लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। हवा में नमी कम होने के कारण दिन भर गर्म हवा के थपेड़े भी झेलने पड़े।ऐसे में एक दो दिन में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की थी, लेकिन शाम को कुछ जगहों पर ही बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन तक हर रोज वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन के लिए तो येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे बुधवार तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा और 16 जून से चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आने वाले सप्ताहांत में गरज के साथ बौछारें, बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश का अनुमान है। सफदरजंग केंद्र पर रविवार तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

वहीं, सोमवार को भी दिल्ली में तेज धूप और लू का दौर जारी रहा। अनेक हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 42 से 22 प्रतिशत रहा।

46.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ नजफगढ़ जबकि 35.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पीतमपुरा दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे। स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स, मुंगेशपुर और रिज स्टेशनों में अधिकतम तापमान क्रमश: 46 डिग्री सेल्सियस, 46.3 डिग्री सेल्सियस और 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।