राजेंद्र नगर उपचुनाव में AAP, भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी की प्रत्याशी की घोषणा, जानिए किसे मिला टिकट

 

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Delhi By-Poll Election 2022: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब कांग्रेस ने भी पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस ने राजेंद्र नगर उप चुनाव के लिए प्रेमलता को मैदान में उतारा है। प्रेमलता पहले पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। बता दें कि यहां से सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने नगर निगम के प्रभारी रहे दुर्गेश पाठक को चुनावी रण में उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर इस बार राजेश भाटिया को मौका मिला है। अब तक पीछे रही कांग्रेस पार्टी ने भी शनिवार को अपने प्रत्याशी की घोषणा कर इस चुनावी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।टों पर मदान 23 जून को होंगे। इसके बाद से सभी पार्टियां उपचुनाव की तैयारी में जुट गई हैं।