पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बार्डर से आ रही उत्तर भारतीयों के लिए अच्छी खबर, जानिये- पूरा मामला

 

Pre-monsoon Rain ALERT! पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बार्डर से आ रही उत्तर भारत के लिए अच्छी खबर, जानिये- पूरा मामला

Weather Forecast Rain ALERT ! दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बार्डर पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

नई दिल्ली Anuradha Aggarwal ।  तेज धूप, लू और अधिकतम तापमान से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार चल रहा है तो लू की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे हैं।  इस बीच मौसम विभाग की ओर से खबर आ रही है कि अभी एक दो दिन और भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से गर्मी और लू के मद्देनजर मंगलवार के लिए भी यलो अलर्ट है। इसके बाद गर्मी का असर हल्का कम होगा, लेकिन इससे लोग परेशान होंगे।

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक इस समय पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंरक्षरण बना हुआ है। मौसम के इन कारकों के चलते शुक्रवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार और रविवार के दिन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक आने के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी दिल्ली के ज्यादातर हिस्से में लोगों को झुलसाने वाली लू का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, शुक्रवार के बाद अवश्य ही गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को बादल भी छा सकते हैं और हल्की वर्षा भी हो सकती है।

इस बीच सोमवार को भी लगातार तीसरे दिन दिल्ली के कई इलाकों में लू की स्थिति बनी रही। सोमवार को भी सुबह ही सूरज निकल गया था और धूप भी खासी तेज थी। दिन चढ़ने के साथ साथ और तीखी होती गई। दस बजे के बाद ही घर-दफ्तर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर होते होते तो सूरज आग बरसने लगा। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को खास तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 68 से 16 प्रतिशत रहा। दिन में हवा की गति भी 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रही।

इसके चलते भी लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के कई इलाकों मे तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। नजफगढ़, जफरपुर और स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स क्षेत्र में लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।