हिसार में शर्मनाक घटना, जेठ को पुराने प्रेमी का पता लगा तो ब्लैकमेल कर युवती से किया दुष्कर्म

 

हिसार में छोटे भाई की पत्‍नी के साथ दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है

युवती ने अपने जेठ और अन्य पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। उसकी शादी से पहले शहर निवासी एक युवक से दोस्ती थी। जेठ को इस बात का पता चल गया और उससे दुष्‍कर्म किया

 संवाददाता, हिसार: शहर निवासी एक युवती ने अपने जेठ और अन्य पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। उसकी शादी से पहले शहर निवासी एक युवक से दोस्ती थी। शादी के बाद भी उनमें शारीरिक संबंध रहे। लेकिन जनवरी 2022 में एक दिन उसका पति काम पर गया हुआ था तो युवक उसके घर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने बताया कि उसके जेठ को उसके और प्रेमी के बारे में पता चल गया था। उसका जेठ उसके पति के जाने के बाद उनके घर आने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके जेठ ने उसके मामा की बेटी से बात करवाने के लिए दबाव बनाया। करीब 15 दिन पहले वह अपने वह अपने बेटे को स्कूल से लेने जा रही थी तो रास्ते में उसे प्रेमी मिल गया, प्रेमी ने उसे कहा कि उसके साथ चले, लेकिन उसने मना कर दिया, इस पर प्रेमी ने उससे गाली-गलौच की। इस कारण वह डर गई और अपने पति को जानकारी दी। पुलिस ने मामले में आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

महिला की हत्‍या कर गड्ढे में फेंका शव

रोहतक : घिलौड़ गांव के पास महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला की हत्या कर शव को खेत में बने गड़ढे में फेंका गया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। दरअसल, घिलौड़-छिछड़ाना रोड पर शाम के समय कुछ राहगीर गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि सड़क किनारे खेत में बने एक गड़ढे में महिला का शव पड़ा हुआ है।

शव का पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। महिला की उम्र करीब 31 साल के आसपास थी, जिसने हरे रंग का सूट पहना हुआ था। उसके हाथ पर शंकर भी लिखा हुआ था। एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज दहिया मलिक को भी मौके पर बुलाया गया। प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। महिला के पास से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिसके आधार पर उसकी पहचान कराई जा सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या को ज्यादा नहीं समय हुआ है। मारपीट कर उसकी हत्या की गई होगी, जिसके बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। महिला कौन है और कहां की रहने वाली है इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।