पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दिया धरना, निलंबित भाजपा विधायक भी रहे मौजूद

 

Hindi Breaking News Today 15 June: पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दिया धरना, निलंबित भाजपा विधायक भी रहे मौजूद

Breaking News in Hindi Today: कोलकाता में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित निलंबित भाजपा विधायकों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में धरना दिया।

HighLights

  1. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।
  2. भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 8,822 नए मामले सामने आए हैं।
  3. नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में राहुल गांधी से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी है।

नई दिल्ली, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी को लेकर चर्चा हो सकती है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होंगे और नतीजे 21 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। वहीं, रांची पुलिस ने जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वाले अबतक 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से कई आरोपित रिम्स में भर्ती में हैं। ये आरोपित जैसे ही ठीक होंगे उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। 

हमारा मकसद BJP के खिलाफ लड़ना है- मल्लिकार्जुन खड़गे

  • हमारा मकसद BJP के खिलाफ लड़ना है- मल्लिकार्जुन खड़गे

    ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बहुत से बड़े नेता बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं लेकिन हम इस बैठक में जा रहे हैं, क्योंकि हमारा मकसद BJP के खिलाफ लड़ना है और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें जो करना होगा हम वो करेंगे।

  • 11:00 AM, 15 Jun 2022

    सीएम योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की।

  • राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन सौंपेगा बजरंग दल

    बजरंग दल 16 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा और विवादास्पद धार्मिक टिप्पणियों पर हिंसा की हालिया घटनाओं के खिलाफ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपेगा।

  • 10:42 AM, 15 Jun 2022

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी कोरोना टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 193.53 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 13.40 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

  • 10:27 AM, 15 Jun 2022

    चेन्नई के MGM समूह में चल रही आयकर विभाग की छापेमारी

    तमिलनाडु के आयकर विभाग की चेन्नई में MGM समूह के 30 स्थानों पर छापेमारी चल रही है।

  • 10:14 AM, 15 Jun 2022

    जालंधर में दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे

    पंजाब के जालंधर में देवी तालाब मंदिर के जालंधर शक्ति पीठ के पास की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक के नारे लिखे हुए दिखे। पुलिस ने बताया हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं ताकि नारे लिखने वाले का पता चल सके।

    TMC की बैठक में हिस्सा नहीं लेगी तेलंगाना राष्ट्र समिति

    पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली में बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) भाग नहीं लेगी।


  • 09:49 AM, 15 Jun 2022

    NIA ने आतंकी फंडिंग मामले से जुड़े कई ठिकानों पर मारा छापा

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।

  • 09:48 AM, 15 Jun 2022

    रांची में आज हुई बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक रांची में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश होगी।

  • 09:29 AM, 15 Jun 2022

    TMC की बैठक में शामिल नहीं होगी आप

    आम आदमी पार्टी (आप) आज दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल नहीं होगी। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही आप इस मुद्दे पर विचार करेगी।

  • 09:09 AM, 15 Jun 2022

    देश में मिले COVID-19 के 8,822 नए केस

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 8,822 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5,718 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है।
    कुल मामले: 4,32,45,517
    सक्रिय मामले: 53,637
    कुल रिकवरी: 4,26,67,088
    कुल मौतें: 5,24,792
    कुल वैक्सीनेशन: 1,95,50,87,271

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा एलान किया। गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक दूरदर्शी और स्वागत योग्य निर्णय है। इसलिए इस योजना में चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 09:00 AM, 15 Jun 2022

    दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवा के साथ होगी बूंदाबांदी

    मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहने और 30 से 40 कि मी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बुधवार से 20 जून तक कमाबेश हर रोज वर्षा होगी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 08:52 AM, 15 Jun 2022

    लारेंस बिश्नोई को लेकर अपराध जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंची पुलिस

  • चेन्नई में किया गया योग कार्यक्रम आयोजित

    तमिलनाडु में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर दक्षिणी रेलवे ने चेन्नई में योग कार्यक्रम आयोजित किया।

  • शिवसेना नेता अनिल परब को ED ने पूछताछ के लिए तलब किया

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब को 15 जून को तलब किया है। उन पर रत्नागिरि जिले के दापोली इलाके में एक रिजार्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र के प्रविधानों के उल्लंघन का आरोप है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 08:23 AM, 15 Jun 2022

    लारेंस बिश्नोई को लेकर मोहाली रवाना हुई पंजाब पुलिस

    पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को मोहाली ले जाया जा रहा है। बता दें कि लारेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस की 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

  • अयोध्या दौरे के लिए रवाना हुए आदित्य ठाकरे

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मुंबई में अपने आवास से रवाना हुए। वह आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे।

  • मिजोरम में मिले कोविड-19 के 29 केस

    मिज़ोरम में COVID-19 के 29 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
    कुल मामले: 2,28,649
    सक्रिय मामले: 199
    कुल डिस्चार्ज: 2,27,749
    कुल मृत्यु: 701

  • 08:15 AM, 15 Jun 2022

    पंजाब पुलिस को मिली लारेंस बिश्नोई की रिमांड

    पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का 7 दिन का रिमांड मिला है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में उसे मानसा कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था।