
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक विज्ञान विहार कालोनी में मंगलवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता किशोर कुमार पांडेय ने की। जिसमें ब्राह्मण समाज की एकता-अखंडता अक्षुण्ण को बनाए रखने के लिए जोर दिया गया। साथ ही धनबाद में परशुरामजी का एक भव्य मंदिर बनाने पर जोर दिया गया।
सं, धनबाद: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक
विज्ञान विहार कालोनी में मंगलवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता किशोर
कुमार पांडेय ने की। जिसमें ब्राह्मण समाज की एकता-अखंडता अक्षुण्ण को बनाए
रखने के लिए जोर दिया गया। साथ ही धनबाद में परशुरामजी का एक भव्य मंदिर
बनाने पर जोर दिया गया। बताया गया कि धनबाद जिला के तोपचांची अंतर्गत
ब्राह्मणडीहा ग्राम में विगत 3 मई 2022 को भगवान परशुरामजी का जयंती मनाते
हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव एवं धनबाद प्रभारी ने
बताया था कि धनबाद में जल्द ही भगवान परशुरामजी का मंदिर निर्माण किया
जाएगा। इसके लिए ब्राह्मण समाज अलग कमेटी का गठन करेंगी। जिसमें जिले के
सभी ब्राह्मण अपनी इच्छा अनुसार मंदिर निर्माण के लिए जो खर्च लगेंगे,
उसमें सहयोग करेंगे। इसके अलावा बताया गया कि ब्राह्मण समाज के बारे में
सरकार को हर एक स्तर से सोच विचार करनी चाहिए। जैसे कि शिक्षा व नौकरी के
क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के बच्चे को विशेष छूट दी जानी चाहिए। मौके पर
सुरेश चंद्र तिवारी, संगठन मंत्री बलराम उपाध्याय, अखिल भारतीय ब्राह्मण
समाज के सह कोषाध्यक्ष-धुर्येटि प्रसाद दूबे, सह सचिव हरेंद्र नाथ तिवारी,
श्याम सुंदर पांडेय, चित्तरंजन तिवारी, गौतम तिवारी, राजेंद्र प्रसाद
उपाध्याय, शिवपुजन उपाध्याय, मंजू कुमार तिवारी, सुनील कुमार पांडेय,
चित्तरंजन दूबे, उमाकांत दूबे, शैलजा नंद उपाध्याय आदि मौजूद थे।