गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में था पति, पहुंची पत्नी तो महिला ने उठाया ऐसा कदम कि सोसाइटी में मच गया हंगामा

 

गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में था पति, पहुंची पत्नी तो ..

पति महिला मित्र के साथ फ्लैट में था। उसी दौरान पत्नी वहां पहुंच गई। यह देखकर महिला ने भागने का प्रयास किया। वह दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। उसे गंभीर चोट लगने के कारण वह भागने में कामयाब नहीं हो सकी।

लोनी,  संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में रविवार सुबह एक पत्नी अचानक अपने पति के फ्लैट पहुंच गई। उसके पहुंचते ही पति के साथ फ्लैट में मौजूद महिला भागने के प्रयास में दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। चोट लगने के कारण वह भाग नहीं सकी। उसका अस्पताल में उपचार जारी है।

मुरादाबाद की एक कालोनी निवासी युवक-युवती की करीब छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी। युवक दिल्ली में नौकरी करता है। जिसके चलते वह कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में किराए के फ्लैट में रहता है। शादी के बाद पत्नी को कुछ समय साथ रखा। इसके बाद गांव भेज दिया। जिसके चलते उसकी पत्नी को उसके किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक था।

इस बात को लेकर अक्सर दंपती में झगड़ा होता था। पिछले करीब दो माह से वह अपने गांव में थी। रविवार रात अचानक उसे पता चला कि पति के साथ फ्लैट में कोई महिला मौजूद है। वह अपने भाई के साथ सुबह करीब पांच बजे पति के फ्लैट पर पहुंची। गेट खटखटाते ही दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में मौजूद महिला भागने के प्रयास में बालकनी से नीचे कूद गई।

युवक की पत्नी नीचे पहुंच गई और महिला को पकड़कर जमकर धुनाई की। हंगामा होता देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और युवक की पत्नी को शांत कराया। इसके बाद चोटिल हुई महिला को अस्पताल पहुंचाया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी का कहना है कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।