जे.पी.नड्डा ने कोलकाता में बेलूर मठ का किया दौरा, स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण को दी श्रद्धांजलि

 

Hindi Breaking News Today 9 June: जे.पी.नड्डा ने कोलकाता में बेलूर मठ का किया दौरा, स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण को दी श्रद्धांजलि

Breaking News in Hindi Today: यह प्रदर्शनी उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तियों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, बायोइंक्यूबेटर्स, विनिर्माताओं, विनियामकों, सरकारी अधिकारियों आदि को कनेक्ट करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा।

HighLights

  1. एफआइआर में स्वामी यति नरसिम्हानंद का भी नाम शामिल
  2. प्रदर्शनी की थीम 'बायोटेक स्टार्टअप इनोवेशंस 2022 : आत्मनिर्भर भारत की दिशा में' है
  3. 'बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी-2022' दो दिवसीय कार्यक्रम है

एआइएमआइएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को कथित भड़काऊ टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। ओवैसी की इस टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस की आइएफएसओ टीम ने उनपर एफआइआर दर्ज कर ली है। इस एफआइआर में स्वामी यति नरसिम्हानंद का भी नाम है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी -2022 का उद्घाटन किया। बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी-2022 9 और 10 जून को आयोजित किया जाने वाला एक दो दिवसीय कार्यक्रम है। इसका आयोजन बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टैंस काउंसिल (बीआईआरएसी) द्वारा किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी बीआईआरएसी की स्थापना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी की थीम 'बायोटेक स्टार्टअप इनोवेशंस : आत्मनिर्भर भारत की दिशा में' है।

दुनिया में हमारे IT professionals की स्किल नई ऊंचाई पर -पीएम मोदी

  • दुनिया में हमारे IT professionals की स्किल और इनोवेशन को लेकर Trust नई ऊंचाई पर है। यही Trust, यही Reputation, इस दशक में भारत के Biotech sector, भारत के bio प्रोफेशनल्स के लिए होते हम देख रहे हैं।

  • 11:39 AM, 09 Jun 2022

    बायोटेक सेक्टर सबसे अधिक Demand Driven Sectors में से एक -पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा- बायोटेक सेक्टर सबसे अधिक Demand Driven Sectors में से एक है। बीते वर्षों में भारत में Ease of Living के लिए जो अभियान चले हैं, उन्होंने बायोटेक सेक्टर के लिए नई संभावनाएं बना दी हैं। 

  • 11:35 AM, 09 Jun 2022

    बायोटेक के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनाएंगे - पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हाल में ही हमने पेट्रोल में इथेनॉल की 10 प्रतिशत ब्लेंडिंग का टारगेट हासिल किया है। भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का टारगेट भी 2030 से 5 साल कम करके 2025 कर लिया है। ये सारे प्रयास बायोटेक के क्षेत्र में रोजगार के भी नए अवसर बनाएंगे।

  • 11:34 AM, 09 Jun 2022

    देश में बायोटेक प्रोडक्ट की बढ़ी संख्या - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 2014 में हमारे देश में जहां सिर्फ 6 बायो इंक्यूबेटर्स थे, वहीं आज इनकी संख्या बढ़कर 75 हो गई है। 8 साल पहले देश में 10 बायोटेक प्रोडक्ट थे, आज इनकी संख्या 700 से अधिक हो गई है।

  • 11:31 AM, 09 Jun 2022

    बायोटेक स्टार्टअप्स में निवेश करने वालों की संख्या में 9 गुना की वृद्धि

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बीते वर्षों में हमने अटल इनोवेशन मिशन, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जो भी कदम उठाए हैं, उनका भी लाभ बायोटेक सेक्टर को मिला है। स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत के बाद हमारे बायोटेक स्टार्टअप्स में निवेश करने वालों की संख्या में 9 गुना की वृद्धि हुई है। 

  • 11:16 AM, 09 Jun 2022

    हमारे देश में लगभग 70,000 स्टार्ट-अप उद्योग - पीएम मोदी

    दिल्ली में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- पिछले 8 वर्षों में, हमारे देश में लगभग 60 विभिन्न उद्योगों में स्टार्ट-अप की संख्या कुछ सौ से बढ़कर 70,000 हो गई है। बायोटेक सेक्टर से जुड़े हैं 5,000 से ज्यादा स्टार्ट-अप।

  • 11:12 AM, 09 Jun 2022

    भारत को बायोटेक क्षेत्र में माना जा रहा है अवसरों की भूमि -पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा - भारत को बायोटेक के क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है तो उसके पांच बड़े कारण हैं,पहला- विविध जनसंख्या, विविध जलवायु क्षेत्र, दूसरा- भारत का टैलेंटेड ह्यूमन कैपिटल पूल,तीसरा- भारत में इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए बढ़ रहे प्रयास हैं, चौथा- भारत में लगातार बढ़ रही जैव उत्पादों की मांग और पांचवा- भारत के बायोटेक सेक्टर यानि आपकी सफलताओं का ट्रैक रिकॉर्ड है।
     

  • 11:10 AM, 09 Jun 2022

    भारत की जैव-अर्थव्यवस्था पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी -पीएम मोदी

    पीएम मोदी बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 को संबोधित करते हुए कहा- भारत की जैव-अर्थव्यवस्था पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी है। भारत बायोटेक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष दस देशों की लीग में शामिल होने से बहुत दूर नहीं है। 

  • 10:50 AM, 09 Jun 2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 में हुए शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 में शामिल हुए।

  • 09:38 AM, 09 Jun 2022

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चेन्नई के कई स्थानों पर मारे छापे

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज एक आतंकी गतिविधि मामले से जुड़ी अपनी जांच के सिलसिले में चेन्नई के कई स्थानों पर मारे छापे।

  • 09:34 AM, 09 Jun 2022

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के हांग हा शिपयार्ड के एक समारोह में हुए शामिल

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के हांग हा शिपयार्ड के एक समारोह में हुए शामिल

    वियतनाम के हांग हा शिपयार्ड में वियतनाम को 12 हाई-स्पीड गार्ड बोट सौंपने के समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत सरकार द्वारा 100 मिलियन अमरीकी डॉलर की डिफेंस लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत 12 हाई स्पीड गार्ड बोट के निर्माण की परियोजना के सफल समापन के अवसर पर शामिल होते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

  • 08:39 AM, 09 Jun 2022

    Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में 7 हजार से अधिक मामले

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,240 नए मामले सामने आए हैं, 3,591 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है।

  • 08:13 AM, 09 Jun 2022

    गंगा दशहरा के अवसर पर प्रयागराज में संगम घाट पर जुटे श्रद्धालुगंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में संगम घाट पर पूजा की और गंगा नदी में स्नान किया।

  • 07:52 AM, 09 Jun 2022

    तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सेवाएं प्रभावित : डीएमआरसी

    द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सर्विस में देरी है। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा जारी है: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, दिल्ली