नाबालिग लड़की की हत्या का आडियो क्लिप से हुआ खुलासा, माता-पिता का नाम आया सामने

कर्नाटक में नाबालिग लड़की की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा।

Karnataka Honour Killing लड़की का एक आडियो सामने आया है जिसमें लड़के के साथ बातचीत करते समय उसने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को अपनी मौत होने पर दोषी ठहराया है। पुलिस ने उसकी मां को हिरासत में ले लिया है।

मैसूर, आइएएनएस। कर्नाटक के मैसूर जिले के पेरियापटना थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की हत्या को लेकर एक अहम खुलासा हुआ है। लड़की के एक आडियो क्लिप में कथित तौर पर पिता द्वारा दलित लड़के के साथ उसके संबंध होने के कारण हत्या करने की बात सामने आई है। लड़की शालिनी के एक आडियो में यह सामने आया है कि उसके माता-पिता उसकी हत्या करना चाहते थे। इस बीच पुलिस ने उसकी मां को हिरासत में ले लिया है।

कागगुंडी गांव निवासी सुरेश ने सोमवार को अपनी 17 वर्षीय बेटी शालिनी को एक दलित लड़के से प्यार करने के लिए मार डाला था। अब लड़की का एक आडियो सामने आया है जिसमें लड़के के साथ बातचीत करते समय उसने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को अपनी मौत होने पर दोषी ठहराया है।