पाकिस्तानी साजिश के खिलाफ मुख्तार अब्बास नकवी का बयान, भारत के खिलाफ कर रहा दुष्प्रचार

 

नरेंद्र मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों को शांति और समृद्धि में समान भागीदार बनाया है।

भारत में तीन लाख से अधिक सक्रिय मस्जिदें हैं और इतनी ही संख्या में मुस्लिम समुदाय के अन्य पूजा स्थल हैं। नकवी ने कहा कि 50000 से अधिक पंजीकृत मदरसे और 50000 से अधिक अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान हैं।

नयी दिल्ली,पीटीआइ। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को पाकिस्तानी साजिश के खिलाफ बोलते हुए कहा कि विभिन्न समुदायों के सहअस्तित्व (coexistence) की भारत की ताकत को किसी भी संकीर्ण सोच वाली सांप्रदायिक साजिश से नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है।

नकवी ने यहां संवाददाताओं से नेताओं के निष्कासन और पैगंबर मोहम्मद वाले बयान पर कहा कि मुसलमानों सहित अल्पसंख्यकों के समान अधिकार, गरिमा और समृद्धि सहिष्णुता, सद्भाव और समावेशिता के प्रति सभी देश की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

नकवी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में, नरेंद्र मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों को शांति और समृद्धि में समान भागीदार बनाया है। देश में विश्वास के साथ विकास के इस सकारात्मक माहौल को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे है। कुछ लोग अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर दुनिया के सामने झूठ फैला रहे हैं, जो मनगढ़ंत और जमीनी हकीकत के विपरीत है।

भारत वसुधैव कुटुम्बकम में करता है विश्वास

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये लोग झूठ की झाड़ियों के पीछे सच्चाई के पहाड़ को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत वसुधैव कुटुम्बकम (दुनिया एक परिवार है) और सर्वे भवन्तु सुखिनः (सभी को खुश होना चाहिए) में विश्वास करता है।

नकवी ने कहा कि अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठन, जिन्होंने हाल ही में भारत को धमकी दी है, एक समस्या है और मुसलमानों के लिए संरक्षण नहीं है क्योंकि वे इस्लाम को सुरक्षा कवच के रूप में दुरुपयोग करके पूरी मानवता को खून बहाने के लिए एक बुरी साजिश में शामिल कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि दुनिया के 10 मुसलमानों में से एक भारत में रहता है और उसे देश के किसी भी अन्य नागरिक के समान सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक, धार्मिक और संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं।

उन्होंने इस्लामिक देशों के बयानों के संदर्भ में कहा, हमारे पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न और क्रूरता पर चुप्पी कुछ ऐसी है जो पाखंडी रूप से चौंकाने वाली है।

भारत में बढ़ रही अल्पसंख्यकों की आबादी

नकवी ने बताया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों (हिन्दुओं) की आबादी, जो 1947 में लगभग 24 प्रतिशत थी, अब घटकर 2 प्रतिशत से कम हो गई है, जबकि भारत में उनकी संख्या 8 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 22 प्रतिशत हो गई है।

भारत में तीन लाख से अधिक सक्रिय मस्जिदें हैं और इतनी ही संख्या में मुस्लिम समुदाय के अन्य पूजा स्थल हैं। उन्होंने कहा कि 50,000 से अधिक पंजीकृत मदरसे और 50,000 से अधिक अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान हैं, जो कई इस्लामिक देशों में एक साथ रखे गए मदरसे से अधिक है।

पाकिस्तान कर रहा भारत के खिलाफ दुष्प्रचार

नकवी ने कहा कि हजारों चर्च, गुरुद्वारे और बौद्ध, पारसियों और जैनियों के पूजा स्थल हैं, जो देश की अनेकता में एकता को दर्शाते हैं। नकवी ने कहा कि यहां शांति और समृद्धि के माहौल को खराब करने की साजिश के तहत भारत को बदनाम करते हुए अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और पड़ोसी देश में आतंकवाद की पनाहगाह को छिपाने के लिए पाकिस्तान चालित दुष्प्रचार किया जा रहा है।