मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा, कहा- कांग्रेस जीतेगी राज्यसभा की तीनों सीटें

 

Hindi Breaking News Today 5 June: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा, कहा- कांग्रेस जीतेगी राज्यसभा की तीनों सीटें

Breaking News in Hindi Today: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

HighLights

  1. हापुड़ की एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
  2. पीएम मोदी ने विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
  3. भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 4,270 नए मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने कहा आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन आज बधाई के पात्र हैं, मार्च में इनकी संस्था ने मिट्टी बचाओ आंदोलन की शुरुआत की थी और 27 देशों से होते हुए उनकी यात्रा 75वें दिन यहां पहुंची। वहीं, पीएम मोदी आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक पहल 'लाइफस्टाइल फार द एनवायरनमेंट (LiFE) मूवमेंट' का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स भी शामिल होंगे। वहीं, गुजरात के सूरत के पांडेसरा इलाके में बीती रात एक कपड़ा मिल में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • 03:19 PM, 05 Jun 2022

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा जब संकट आया था, तब सरकार को बचाने के लिए जो आगे खड़े थे, उनसे BJP को उम्मीद नहीं करनी चाहिए थी। छोटी-मोटी नाराजगी थी लेकिन अब कोई शिकायत नहीं है। मिलकर तीनों सीटें (राज्यसभा चुनाव) कांग्रेस जीतेगी।

  • 02:59 PM, 05 Jun 2022

    रांची में बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

    रांची में बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

    रांची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि BJP से सीखना चाहिए जो मंच पर खड़ी होती है तो छाती ठोक कर कहती है कि हमने आदिवासियों के लिए ये किया, हमने उनके लिए वो किया। लेकिन आदिवासियों के नाम पर चलने वाली पार्टी कुछ नहीं कहेगी। वे सिर्फ ये कहेगी कि हमने आदिवासियों को सिर्फ लूटा।

  • 02:44 PM, 05 Jun 2022

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में बात सामने आई कि जिस प्रकार से देश को नफरत की राजनीति में झोंक दिया है, जिस प्रकार से अंग्रेज़ों ने फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाई थी, उसी प्रकार से बीजेपी जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। जिस प्रकार से भारत के संस्कार,संस्कृति और हमारे इतिहास को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है इसलिए आवश्यक हो गया है कि कांग्रेस देश की अनेकता में एकता को अभियान के रूप में चलाए। उसकी आज पहली बैठक थी। ये अभियान 2 अक्टूबर से शुरू होगा।

  • 02:32 PM, 05 Jun 2022

    नूपुर शर्मा के बयान पर भाजपा ने जारी किया बयान

    ज्ञानवापी मुद्दे पर एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणियों पर भाजपा का बयान सामने आया है। पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। बीजेपी किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

  • 02:28 PM, 05 Jun 2022

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया FSSAI की राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया FSSAI की राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रक्सौल में FSSAI की राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी उपस्थित रहे।

  • 02:26 PM, 05 Jun 2022

    महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस हुए कोरोना पाजिटिव

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को कोरोना हो गया है। फडणवीस ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 02:24 PM, 05 Jun 2022

    फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

    अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फिलाडेल्फिया का है, जहां गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 01:55 PM, 05 Jun 2022

    जार्डन में सेना के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान विमान क्रैश

    जार्डन में सेना का एक विमान दुर्घटाग्रस्त हो गया है। सेना के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान उत्तरी जार्डन में रविवार को एक विमान दुर्घटना होने की बात सामने आई है। इसमें सवार दो पायलट की जान चली गई है। जार्डन की सेना ने बताया कि एक तकनीकी त्रुटि के चलते यह हादसा हुआ है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 01:48 PM, 05 Jun 2022

    CM पुष्कर सिंह धामी का बयान

    CM पुष्कर सिंह धामी का बयान

    उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा में हम लगातार व्यवस्थाएं कर रहें और यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ये यात्रा ठीक से हो इसके लिए हम लगातार बैठक कर रहे हैं। हमने सबसे अनुरोध किया है कि जब तक आपका पंजीकरण न हो तब तक यात्रा न करे और आपका स्वास्थ्य भी ठीक हो तभी यात्रा करे।

  • 01:38 PM, 05 Jun 2022

    COVID-19 केस पर बोले मंत्री आदित्य ठाकरे

    महाराष्ट्र में COVID-19 मामलों में वृद्धि पर मंत्री आदित्य ठाकरे ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, मौतें नहीं बढ़ रही हैं। मैं जनता से फेस मास्क पहनने और COVID-19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक प्राप्त करने की अपील करता हूं।

  • 01:28 PM, 05 Jun 2022

    सीएम शिवराज सिंह ने किया पौधारोपण

    सीएम शिवराज सिंह ने किया पौधारोपण

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल में पौधारोपण किया।

  • 01:27 PM, 05 Jun 2022

    सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिले हंस राज हंस

    गायक और भाजपा नेता हंस राज हंस ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। हंसराज हंस ने कहा मैं यहां किसी राजनीतिक कारण से नहीं आया हूं, मैं यहां एक कलाकार और एक पिता के रूप में आया हूं।

  • 01:15 PM, 05 Jun 2022

    राची दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचे। भाजपा समर्थकों ने जेपी नड्डा के स्वागत के लिए बाइक रैली निकाली।

  • 01:08 PM, 05 Jun 2022

    केजरीवाल ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

    केजरीवाल ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

    आम आदमी पार्टी रविवार को राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कश्मीर घाटी में हाल ही में हुई टारगेट किलिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा बैठकें बहुत हुई, अब कार्रवाई का समय है। कश्मीर में शिक्षक, ड्राइवर, बैंककर्मी की हत्या की जा चुकी है। उन्होंने सवाल किया कि जब भी भाजपा सत्ता में आती है, कश्मीर में ऐसा माहौल क्यों बनता है? पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 12:54 PM, 05 Jun 2022

    ओडिशा कैबिनेट का विस्तार

    ओडिशा कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नवीन पटनायक सरकार में 13 कैबिनेट और 8 स्वतंत्र प्रभार समेत 21 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। भुवनेश्वर में लोक सेवा भवन के नए सम्मेलन केंद्र में मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

  • 12:25 PM, 05 Jun 2022

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को पकड़ा

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को पकड़ा

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोरेगांव के भगत सिंह नगर इलाके में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से 3 देसी पिस्तौल सहित 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

  • 12:23 PM, 05 Jun 2022

    विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर आयोजित कार्यक्रम

  • 12:18 PM, 05 Jun 2022

    तेलंगाना की राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

    तेलंगाना की राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

    तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में हुए एक 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की विभिन्न मीडिया रिपोर्टों को देखा और उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को इस मुद्दे पर दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया।

  • 12:15 PM, 05 Jun 2022

    सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

    तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने रविवार को चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जुबिली हिल्स के इंस्पेक्टर एस राजशेखर रेड्डी ने बताया कि मामले एक और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अब कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पांचवां आरोपी अभी भी फरार है।

  • 12:09 PM, 05 Jun 2022

    हापुड़ फैक्ट्री विस्फोट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख

    हापुड़ फैक्ट्री विस्फोट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख

    हापुड़ फैक्ट्री विस्फोट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है उसे प्रशासन देख रही है। कहीं भी ऐसी घटना घटती है तो हम सभी को दुख होता है। साथ ही उन्होंने कहा हमने आज के दिन संपूर्ण क्रांति दिवस के रूप मनाना शुरू किया था। आज ही के दिन 1974 उन्होंने (जय प्रकाश नारायण) बैठक की थी, हम सब उसमें शामिल थे। हमें एक-एक बातें याद है कि उसी दिन संपूर्ण क्रांति की बात की गई। हमारे लिए जो भी हुआ, बिहार से शुरू होकर पूरे देश में इसका असर हुआ सब जे पी नारायण के नेतृत्व में किया गया।

  • 11:53 AM, 05 Jun 2022

    26 मिलियन हेक्टेयर बंजर जमीन को रिस्टोर करेगा भारत- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर बंजर जमीन को रिस्टोर करने पर भी काम कर रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए आज भारत नई नवीनता और प्रो पर्यावरण प्रौद्योगिकी पर लगातार जोर दे रहा है।

  • 11:49 AM, 05 Jun 2022

    'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा हमने अपनी स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता का 40 परसेंट गैर-जीवाश्म-ईंधन आधारित स्रोत से हासिल करने का लक्ष्य तय किया था। ये लक्ष्य भारत ने तय समय से 9 साल पहले ही हासिल कर लिया है।

  • 11:48 AM, 05 Jun 2022

    आज देश में वन्य-जीवों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हुई- पीएम मोदी

    आज देश में वन्य-जीवों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हुई- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा भारत आज जैव विविधता और वन्यजीव से जुड़ी जिन नीतियों पर चल रहा है, उसने वन्य-जीवों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि की है। आज चाहे बाघ, शेर, तेंदुआ या फिर हाथी हो सभी की संख्या देश में बढ़ रही है। आज भारत ने पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनाल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। आपको ये जानकर भी गर्व की अनुभूति होगी, कि भारत इस लक्ष्य पर तय समय से 5 महीने पहले पहुंच गया है।

  • 11:45 AM, 05 Jun 2022

    नैचुरल फार्मिंग का एक विशाल कारिडोर बनाएंगे- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा इस साल के बजट में हमने तय किया है कि गंगा के किनारे बसे गांवों में नैचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहित करेंगे, नैचुरल फार्मिंग का एक विशाल कारिडोर बनाएंगे। इससे हमारे खेत तो कैमिकल फ्री होंगे ही, नमामि गंगे अभियान को भी नया बल मिलेगा। पीएम ने कहा हम कैच द रेन जैसे अभियानों के माध्यम से जल संरक्षण से देश के जन-जन को जोड़ रहे हैं। इस साल मार्च में ही देश में 13 बड़ी नदियों के संरक्षण का अभियान भी शुरू हुआ है। इसमें पानी में प्रदूषण कम करने के साथ-साथ नदियों के किनारे वन लगाने का भी काम किया जा रहा है।

  • 11:42 AM, 05 Jun 2022

    मिट्टी को बचाने के लिए हमने पांच प्रमुख बातों पर फोकस किया- पीएम मोदी

    मिट्टी को बचाने के लिए हमने पांच प्रमुख बातों पर फोकस किया- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि पहले हमारे देश के किसान के पास इस जानकारी का अभाव था कि उसकी मिट्टी किस प्रकार की है, उसकी मिट्टी में कौन सी कमी है, कितनी कमी है। इस समस्या को दूर करने के लिए देश में किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड देने का बहुत बड़ा अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा मिट्टी को बचाने के लिए हमने पांच प्रमुख बातों पर फोकस किया है पहला- मिट्टी को केमिकल फ्री कैसे बनाएं। दूसरा- मिट्टी में जो जीव रहते हैं उन्हें कैसे बचाएं। तीसरा- मिट्टी की नमी को कैसे बनाए रखें, उस तक जल की उपलब्धता कैसे बढ़ाएं। चौथा- भूजल कम होने की वजह से मिट्टी को जो नुकसान हो रहा है, उसे कैसे दूर करें और पांचवा, वनों का दायरा कम होने से मिट्टी का जो लगातार क्षरण हो रहा है, उसे कैसे रोकें।

  • 11:38 AM, 05 Jun 2022

    पर्यावरण संरक्षण के लिए कई प्रयास कर रहा है भारत- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा मुझे संतोष है कि देश में पिछले 8 साल से जो योजनाएं चल रही है, सभी में किसी न किसी रूप से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह है। पर्यावरण रक्षा के भारत के प्रयास बहुआयामी रहे हैं। भारत ये प्रयास तब कर रहा है जब जलवायु परिवर्तन में भारत की भूमिका न के बराबर है। पीएम ने कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने CDRI और इंटरनेशनल सोलर अलायंस के निर्माण का नेतृत्व किया है। पिछले वर्ष भारत ने ये भी संकल्प लिया है कि भारत 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करेगा।

  • 11:32 AM, 05 Jun 2022

    'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

    'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञान भवन में मिट्टी बचाओ आंदोलन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने कहा आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन आज बधाई के पात्र हैं, मार्च में इनकी संस्था ने मिट्टी बचाओ आंदोलन की शुरुआत की थी और 27 देशों से होते हुए उनकी यात्रा 75वें दिन यहां पहुंची।

  • 11:14 AM, 05 Jun 2022

    सीएम भूपेंद्र पटेल ने की स्वामी सच्चिदानंद के सम्मान कार्यक्रम में शिरकत

    सीएम भूपेंद्र पटेल ने की स्वामी सच्चिदानंद के सम्मान कार्यक्रम में शिरकत

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साबरकांठा में स्वामी सच्चिदानंद के सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  • 11:12 AM, 05 Jun 2022

    महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले अभिनेत्री केतकी चितले के वकील

    मराठी अभिनेत्री केतकी चितले के वकील ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को एक पत्र सौंपा और उनके मामले की सीबीआई जांच की मांग की। बता दें कि केतकी चितले को NCP प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर एक अपमानजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में 15 मई को गिरफ्तार किया गया था।

  • 11:09 AM, 05 Jun 2022

    पीएम मोदी ने की 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में शिरकत

    पीएम मोदी ने की 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में शिरकत

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञान भवन में मिट्टी बचाओ आंदोलन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  • 10:55 AM, 05 Jun 2022

    योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर पीएम, राष्ट्रपति ने दी बधाई

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 10:47 AM, 05 Jun 2022

    किसान मजदूर संगठन ने किया विरोध-प्रदर्शन

    किसान मजदूर संगठन ने हापुड़ की एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट से 13 लोगों की मौत होने पर विरोध प्रदर्शन किया। किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को 1 करोड़ रुपये दें और अवैध रूप से चल रही सभी फैक्ट्रियों को सील करें।

  • 10:45 AM, 05 Jun 2022

    हापुड़ फैक्ट्री हादसे में FIR दर्ज

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ में फैक्ट्री में हुए विस्फोट से 13 लोगों की मौत होने पर धौलाना थाने में आईपीसी की धारा 286, 287, 304, 308, 337 और 338 के तहत FIR दर्ज की गई है। FIR में कहा गया है कि फैक्ट्री में पटाखों का निर्माण किया जाता था।

  • 10:38 AM, 05 Jun 2022

    शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

    शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

    शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कश्मीर एक बार फिर जल रहा है। कश्मीर की स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है और हमारे दिल्ली के प्रमुख लोग फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। कश्मीरी पंडित और हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम भाई जो देश की सुरक्षा का काम करते हैं, उनकी भी हत्या हो रही है। उन्होंने आगे कहा कश्मीर के हजारों पंडित अब घाटी छोड़कर अपने ही देश में निर्वासित हो रहे हैं, लेकिन सरकार क्या कर रही है? कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ रहेगी और उनकी मदद करेगी।

  • 10:29 AM, 05 Jun 2022

    तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने बांटे कपड़े के बैग

    तमिलनाडु में स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम और पर्यावरण मंत्री मयनाथन शिव वी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चेन्नई में जनता को कपड़े के बैग बांटे।

  • 10:13 AM, 05 Jun 2022

    सीएम धामी को विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

    सीएम धामी को विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

    उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने चंपावत उपचुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री और अध्यक्ष ने 14 जून से होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों सहित राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

  • 10:05 AM, 05 Jun 2022

    जम्मू के सतवारी थाने में लगी आग

    जम्मू के सतवारी थाने में बीती रात को भीषण आग लग गई। आग की वजह से थाने में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • 09:54 AM, 05 Jun 2022

    देश में मिले COVID-19 के 4,270 नए केस

    देश में मिले COVID-19 के 4,270 नए केस

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 4,270 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,619 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है।

    कुल मामले: 4,31,76,817
    सक्रिय मामले: 24,052
    कुल रिकवरी: 4,26,28,073
    कुल मौतें: 5,24,692
    कुल वैक्सीनेशन: 1,94,09,46,157

  • 09:49 AM, 05 Jun 2022

    हापुड़ हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13

    हापुड़ की एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इसकी पुष्टि की है।

  • 09:40 AM, 05 Jun 2022

    ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी

    ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,13,699 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 85,26,23,487 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

  • 09:28 AM, 05 Jun 2022

    चीन ने तीन सदस्यीय दल को भेजा स्पेस स्टेशन

    चीन ने तीन सदस्यीय दल वाले अंतरिक्ष यान को देश के स्थायी आर्बिटिंग स्पेस स्टेशन पर असेंबली का काम पूरा करने के लिए नए मिशन पर भेजा है। इसे उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लान्च किया गया। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 09:26 AM, 05 Jun 2022

    जम्मू-कश्मीर से पहला जत्था हज के लिए हुआ रवाना

    दो साल बाद जम्मू-कश्मीर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था हज के लिए सऊदी अरब के मदीना के लिए रवाना हुआ।

  • 09:06 AM, 05 Jun 2022

    आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन

    आम आदमी पार्टी आज जंतर मंतर पर कश्मीर घाटी में हाल ही में टारगेट किलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल धरने में शामिल होंगे।

  • 08:41 AM, 05 Jun 2022

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की आशंका

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रचने की अफवाहों के बीच इस्लामाबाद पुलिस विभाग ने शहर के बानी गाला से सटे इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है। इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि शहर में पहले ही धारा 144 लागू कर दी गई है और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 08:23 AM, 05 Jun 2022

    आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

    ओडिशा सरकार के कैबिनेट मंत्री आज सुबह करीब 11.45 बजे शपथ लेंगे। समारोह भुवनेश्वर में लोक सेवा भवन के नए सम्मेलन केंद्र में होगा। ओडिशा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सभी कैबिनेट मंत्रियों ने एक ही बार में इस्तीफा दिया है। 2024 में होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में युवा और वरिष्ठ दोनों नए चेहरों को अवसर देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

  • 08:19 AM, 05 Jun 2022

    सीएम धामी ने की चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने और इसके लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन और एसडीआरएफ को यात्रा व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं।

  • 08:17 AM, 05 Jun 2022

    पर्वतारोहियों की टीम ने माउंट अबी गमिन चोटी पर की सफल चढ़ाई

    पर्वतारोहियों की भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक टीम ने 2 जून को माउंट अबी गमिन चोटी (24,131 फीट) पर चढ़ाई की। इस दौरान ITBP पर्वतारोहियों ने बद्री विशाल की जय के नारे लगाए। बता दें कि ITBP को 230 से अधिक पर्वतारोहण अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा करने का अनूठा गौरव प्राप्त है।

  • 08:13 AM, 05 Jun 2022

    सीएम योगी ने किया पौधारोपण

    सीएम योगी ने किया पौधारोपण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर की गौशाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया।

  • 08:10 AM, 05 Jun 2022

    बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में आग लगने से पांच की मौत

    दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में एक अंतर्देशीय कंटेनर डिपो में भीषण आग लग गई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकार दी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 07:52 AM, 05 Jun 2022

    दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकार्ड

    देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से फिर से लू की चपेट में आ गए तथा कई कस्बों और शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। राजधानी में एक बार फिर लू लोगों को बेहाल कर रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 07:37 AM, 05 Jun 2022

    पीएम मोदी आज करेंगे 'लाइफस्टाइल फार द एनवायरनमेंट मूवमेंट' की शुरुआत

    पीएम मोदी आज शाम 6 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक पहल लाइफस्टाइल फार द एनवायरनमेंट (LiFE) मूवमेंट का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी का भाषण भी होगा। साथ ही इस कार्यक्रम में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स भी शामिल होंग