पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म

 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म

अराजक तत्वों के समूह ने पहले तो हमला किया और फिर से पीड़िता के पति को रस्सियों से बांधकर मारा-पीटा है। हालांकि पंजाब पुलिस ने इस घटना के बाद बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित महिला की चिकित्सा जांच हो चुकी है।

इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान में एक घृणित अपराध के तहत पंजाब प्रांत में एक गर्भवती महिला के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक झेलुम शहर में एक घर में घुसकर पांच बंदूकधारियों ने एक गर्भवती महिला के साथ जोर-जबरदस्ती की और बंदूक की नोक पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

डेली पाकिस्तान के अनुसार अराजक तत्वों के समूह ने पहले तो हमला किया और फिर से पीड़िता के पति को रस्सियों से बांधकर मारा-पीटा है। हालांकि पंजाब पुलिस ने इस घटना के बाद बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित महिला की चिकित्सा जांच हो चुकी है और उसके खून के नमूने को फारेंसिक जांच के लिए लाहौर की लैब में भेजा गया है।

संदेह था कि उन्होंने जानबूझकर अपने पति के वीजा की प्रक्रिया में देरी की है।