सिर्फ कागजों में सफल है दिल्ली सरकार की योजनाएं: आदेश गुप्ता

 

दिल्ली प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक शुरू

कार्यकर्ताओं को नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियां जनता को बताने का आOान किया गया। रविवार को कार्यकारिणी बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जाएगा।गुप्ता ने कहा कि तीन माह तक चले पोल खोल अभियान ने दिल्ली सरकार को आईना दिखाने का काम किया है।

नई दिल्लीA.k.Aggarwal । दिल्ली प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हुई। पहले दिन संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। नेताओं ने दिल्ली सरकार के कामकाज की आलोचना की। कहा, पिछले दिनों सरकार की नाकामी बताने के लिए पार्टी ने पोल खोल अभियान चलाया। इसी तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

कार्यकर्ताओं को नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियां जनता को बताने का आह्वान किया गया। रविवार को कार्यकारिणी बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जाएगा।गुप्ता ने कहा कि तीन माह तक चले पोल खोल अभियान ने दिल्ली सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। सरकार के मंत्रियों ने झूठी बयानबाजी कर दिल्ली की जनता को गुमराह किया है।