गोवंशी की ''पालनहार'' पद्मश्री सुदेवी को मिला सेवा का एक्सटेंशन, वीजा अवधि बढ़ी

 

राधा सुरभि गोशाला की संचालिका सुदेवी की वीजा अवधि एक साल बढ़ी

राधा सुरभि गोशाला की संचालिका सुदेवी की वीजा अवधि एक साल बढ़ी। 39 वर्ष पूर्व पहले भारत आयी थीं सुदेवी। राधाकुंड से गांव कोन्हई जाने वाले मार्ग पर बनी इस सुरभि गोशाला में करीब तीन हजार गोवंशी हैं। इनमें से करीब 80 गोवंशी नेत्रहीन हैं।

आगरा। पद्मश्री से सम्मानित गोवंशी की ''मदर टेरेसा'' इरिन फ्रेडरिक ब्रूनिंग उर्फ सुदेवी दासी को अनवरत सेवा के लिए सरकार से एक साल की इजाजत मिल गई है। जर्मन की महिला गोभक्त तथा भारत सरकार से पद्मश्री से सम्मानित सुदेवी के वीजा की अवधि एक साल के लिे बढ़ा दी गई है।

39 वर्ष पूर्व भारत आई जर्मन माता-पिता की इकलौती संतान फ्रेडरिक इरिन ब्रूनिंग राधाकुंड में तीन हजार गोवंशी की ''मदर टेरेसा'' बनकर सेवा कर रही हैं। सेवा के इस सफर के कारण इस जर्मन महिला को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था। जून में सुदेवी के वीजा की अवधि समाप्त हो रही थी। सुदेवी ने बताया कि उसने वीजा अवधि बढ़ाने के लिए लखनऊ में आनलाइन प्रार्थना पत्र दिया । सोमवार को 15 जून 22 से 14 जून 23 तक की वीजा अवधि बढ़ा दी गई है। इसके लिए उन्होंने भारत सरकार का आभार जताया है।तीं। बछड़े से बचे हुए दूध को अन्य अनाथ बछड़ों को पिलाया जाता है।