इंटरनेट मीडिया पर किशोरी से दोस्‍ती कर घिनौनी वारदात को दिया अंजाम, दुष्‍कर्म कर बनाई अश्‍लील वीडियो

 

यमुनानगर में किशोरी के साथ दुष्‍कर्म की वारदात।

यमुनानगर में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर दोस्‍ती के बाद आरोपित युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। किशोरी से दुष्‍कर्म करने के बाद अश्‍लील वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल करने लगा। बाद में कई बार घिनौनी वारदात की।

यमुनानगर,  संवाददाता। यमुनानगर में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने पहले इंटरनेट मीडिया पर किशोरी के साथ दोस्‍ती की। इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद किशोरी के साथ घिनौनी हरकत की। 

गांधीनगर थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी से पिंका नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित से उसकी इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती हुई। इसके बाद उसने बहला कर उसे मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया।

इधर, महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी 25 वर्षीय महिला ने महादेव कालोनी निवासी विशाल के नाम युवक पर गाली गलौज व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वह प्रेमनगर कालोनी में किसी काम से गई थी। इसी दौरान विशाल उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोपित ने उसे अपशब्द कहे और गालियां दी। उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया और आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।