पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में डूबा युवक, दोस्‍तों ने डर से नहीं मचाया शोर

 

दिल्ली पैरलल नहर में बहे युवक को पानी में तलाश करते गोताखोर।

दिल्‍ली पैरलल नहर में एक युवक डूब गया। हादसा पानीपत में हुआ। डर की वजह से साथियों ने शोर भी नहीं मचाया और मौके से भाग गए। युवक के माता पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी।

समालखा (पानीपत), जागरण संवाददाता। दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। स्वजन सुबह से उसकी तलाश में लगे हैं। ग्रामीण गोताखोरों से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन युवक का पता नहीं चला है।

पावटी गांव के भाई मंजीत ने बताया कि चचेराभाई शुभम ने 12वीं की परीक्षा दी है। बुधवार सुबह सवा 10 बजे के करीब शुभम अपने तीन साथियों के साथ नरायणा गांव के सामने नहर पुल पर स्नान करने गया था। उसे कम तैरना आता था। नहाने के दौरान वह नहर में बह गया। उसके साथी डर से वहां से भाग गए। अब उनका फोन बंद आ रहा है। साथियों में दो डिकाडला और एक समालखा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शुभम(उर्फ कुशल) अपने मां-पिता का इकलौता है। शुभम के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। चाचा और ताई ने इसका लालन-पालन कर बड़ा किया। यह बाक्सिंग का अभ्यास करने गोहाना भी गया था।

सुबह से नहर पर रहा लोगों का जमावड़ा

सूचना मिलने के बाद 11 बजे के करीब शुभम के परिजन, ग्रामीण व रिश्तेदार नहर पर पहुंच गए। पांच निजी गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने नरायाणा से नामुंडा तक नदी में उसकी तलाश की। दिनभर परिजन नरायणा गांव से खुबड़ू झाल तक चक्कर लगाते रहे। पानी करवाने के लिए नहरी विभाग के एसडीओ से मिले। किश्ती की भी मांग की, लेकिन कुछ नहीं मिला। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक शिकायत नहीं मिली है। गोताखोरों के सहयोग से शुभम की नहर में तलाश की जा रही है।

नहर पुल से छलांग लगाते हैं युवक

प्रशान ने नहर में पुल से छलांग लगाने पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन लोग इसकी अवहेलना कर रहे हैं। प्रशासन, पुलिस सहित बच्चों के अभिभावक उन्हें मना नहीं कर रहे हैं, जिससे उनका मनोबल ऊंचा हो गया है। सुबह से शाम तक गर्मी से बचने के लिए वे छलांग लगते हैं। कई बार हादसा होने के बावजूद लोग परहेज नहीं कर रहे हैं।

इधर, पैर फिसलकर छात्र नहर में डूबा

जासं, पानीपत : उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के खजूरिया गांव के जनवेश हाल पता गोपाल कालोनी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका बड़ा बेटा 18 वर्षीय नितिन 12वीं कक्षा का छात्रा है। छोटा बेटा हिमांशु है। बुधवार सुबह नितिन घर से बिना बताए गोपाल कालोनी के रोहित व सूरज के साथ बतरा कालोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गया था। नितिन नहाते समय पैर फिसलने के कारण नहर में गिरा और डूब गया। सूरज नहर में नहाने उतरा था। वह पानी से बाहर निकल आया। रोहित व सूरज ने घर आकर उन्हें नितिन के डूबने की सूचना दी थी। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस व स्वजन गोताखोरों की मदद से नितिन की नहर में तलाश कर रहे ह

ैं।