एनकाउंटर में मारा गया नक्सली कमांडर मतलु तुरी, जमुई के खैरा जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद

 

जमुई में पुलिस और नक्‍सली में मुठभेड़ में एक नक्‍सली मारा गया है। फोटो में नक्‍सलियों पर निशाना साधते पुलिसकर्मी।

जमुई के खैरा के सगदरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। इस दौरान नक्‍सली कमांडर मतलु तुरी के मारे जाने की सूचना है। एसपी ने इसकी पुष्टि की। पुलिस ने इंसास सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

संवाद सहयोगी, जमुई। जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरणी पंचायत के सगदरी जंगल में बुधवार की देर रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है। साथ ही मौके से एक इंसास सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। फिलहाल मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। एएसपी ओंकारनाथ सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पूरे घटनाक्रम पर अभी वे नजर बनाकर रखे हुए हैं।

jagran

उन्होंने बताया कि एरिया कमांडर पिंटू राणा के दस्ते की होने की सूचना पर गिद्धेश्वर के इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बुधवार की देर रात सगदरी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

jagran

इस दौरान हुई फायरिंग में एक नक्सली ढेर हो गया। जिसके बाद अन्य नक्सली अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस नक्‍सली मुठभेड़ में सौ राउंड गोली चली है। काफी मात्रा में गोली, डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

jagran

बाद में सर्च करने पर मारे गए नक्सली के पास से एक इंसास बरामद हुआ है। भागे नक्सलियों की खोज में सर्च अभियान जारी है। यहां बता दें कि गिद्धेश्वर तथा इससे सटे इलाके में पहले भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कई दफा मुठभेड़ हो चुकी है। यह इलाका वर्षों से नक्सलियों का सेफजोन रहा है।

jagran

इसी गिद्धेश्वर जंगल में सालों पहले नक्सलियों ने खैरा थाना पुलिस पर हमला कर दिया था, जिसमें पुलिस पदाधिकारी जेके सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा पुलिस पदाधिकारी कमलेश कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।

jagran

पुलिस ने बताया कि मृतक नक्सली मतलू तुरी बताया जा रहा है। वह पिंटू राणा के दस्ते का सक्रिय सदस्य था। मतलू चंद्रमंडीह थाना इलाके के बाराटांड़ का रहने वाला है। मतलू 12 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय बताया जा रहा था।

मृतक नक्सली मतलु तुरी के खिलाफ बिहार और झारखंड के कई थाने में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। आशंका है कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नक्‍सली भी कुछ कर सकते हैं, इस कारण पुलिस को सतर्क कर दिया गया ह

ै।