प्रयागराज हिंसा के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सोनिया गांधी को कराया गया गंगा राम अस्पताल में भर्ती

 

Hindi Breaking News Today 12 June: प्रयागराज हिंसा के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सोनिया गांधी को कराया गया गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Breaking News in Hindi Today: प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के अवैध रूप से निर्मित आवास पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

HighLights

  1. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,582 नए मामले सामने आए हैं।
  2. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तेज हवा चलने की उम्मीद है।
  3. सहारनपुर हिंसा मामले में अब तक 71 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नई दिल्ली, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर 15 जून को होने वाली एक बैठक के लिए विपक्षी मुख्यमंत्रियों और भाजपा का विरोध करने वाले दलों के नेताओं को पत्र लिखा है। सीएम ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा है कि राष्ट्रपति चुनाव नजदीक हैं, सभी प्रगतिशील दलों के लिए भारतीय राजनीति के भविष्य के पाठ्यक्रम पर फिर से विचार विचार-विमर्श करने का सही अवसर है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तेज हवा चलने की उम्मीद है। दो से तीन दिनों के भीतर यह मानसून बंगाल और सिक्किम ओडिशा के कुछ हिस्सों गंगीय पश्चिम बंगाल झारखंड और बिहार पहुंच जाएगा। 

03:20 PM, 12 Jun 2022

  • सुवेंदु अधिकारी ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र

    पश्चिम बंगाल के एलओपी सुवेंदु अधिकारी ने धारा 144 के बीच हावड़ा में भाजपा पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने के संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

  • 03:16 PM, 12 Jun 2022

    मौसम विभाग की चेतावनी, राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। आईएमडी ने बताया कि नमी युक्त पुरवाई चलने से 16 जून से भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 02:59 PM, 12 Jun 2022

    हिमाचल के सिरमौर जिले में हादसा

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आरएच राजगढ़ ले जाया गया है।

  • 02:37 PM, 12 Jun 2022

    जावेद अहमद के घर जारी है कार्रवाई

    प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के अवैध रूप से निर्मित आवास पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है।

  • 02:35 PM, 12 Jun 2022

    सोनिया गांधी को कराया गया गंगा राम अस्पताल में भर्ती

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा।

  • 02:08 PM, 12 Jun 2022

    पूर्व डकैत मलखान सिंह की पत्नी चुनी गई निर्विरोध सरपंच

    मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन की सिंगायई पंचायत से चंबल क्षेत्र के पूर्व डकैत मलखान सिंह की पत्नी निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं।

  • मिशन गुजरात में जुटी आम आदमी पार्टी

    आप ने गुजरात के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। किशोरभाई देसाई को राज्य अध्यक्ष (फ्रंटल संगठन) और मनोज सोरथिया को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 02:04 PM, 12 Jun 2022

    अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई के साथ बैठक करेंगे पीयूष गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज जिनेवा में संयुक्त राज्य अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई के साथ बैठक करेंगे।

  • 01:40 PM, 12 Jun 2022

    पीयूष गोयल ने लिया G33 मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जिनेवा में G33 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

  • 01:29 PM, 12 Jun 2022

    जावेद अहमद के घर से मिले पोस्टर और झंडे

    प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के घर से पोस्टर और झंडे मिले हैं।

  • 01:23 PM, 12 Jun 2022

    जावेद अहमद के घर चला बुलडोजर

    प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के अवैध रूप से निर्मित आवास को तोड़ा जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने पहले आवास पर विध्वंस नोटिस लगाया था।

  • 01:11 PM, 12 Jun 2022

    इसुदान गढ़वी को AAP ने राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में नियुक्त किया

    गुजरात के आम आदमी पार्टी नेता इसुदान गढ़वी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • 12:44 PM, 12 Jun 2022

    ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद के 41वें दीक्षांत समारोह में अमित शाह ने की शिरकत

    ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद के 41वें दीक्षांत समारोह में अमित शाह ने की शिरकत

    ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद के 41वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा अगर आप सब IRMA को गुरुदक्षिणा देना चाहते हैं तो ये प्रण लेकर जाइए कि मेरे पूरे जीवन में मेरी धरती ग्रामीण विकास से जुड़ी हुई होगी और गांव के गरीब को समृद्ध करने के लिए समर्पित रहेगी।

  • 12:37 PM, 12 Jun 2022

    प्रयागराज हिंसा के आरोपी के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

    प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास के सामने भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने आरोपी जावेद अहमद के घर के बाहर विध्वंस का नोटिस लगाया था। जिसमें उन्हें आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा था।

  • 12:34 PM, 12 Jun 2022

    नासिक में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

    महाराष्ट्र के नासिक के गवलडी गांव में ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बताया कि जब से यहां आया हूं तब से कुएं से पानी भर रहा हूं। राजनेता केवल चुनाव से पहले आते हैं। हमारे गांव में पानी नहीं है। हम प्रति परिवार 50 रुपये जमा करते हैं और इसे अपने सरपंच को देते हैं जो फिर एक टैंकर को बुलाता है।

  • 12:21 PM, 12 Jun 2022

    उज्जैन के सांसद ने 15 किलो वजन घटाया

    मध्य प्रदेश के उज्जैन संसदीय सीट से सांसद अनिल फिरोजिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की चुनौती स्वीकार करते हुए अपना वजन कम कर लिया। अब फिरोजिया ने दावा किया है कि उन्होंने अपना 15 किलो वजन घटा लिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके क्षेत्र के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की मांग करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें।

  • 12:11 PM, 12 Jun 2022

    रांची में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

    झारखंड की राजधानी रांची में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने आज फ्लैग मार्च निकाला। SSP रांची सुरेंद्र कुमार झा ने बताया अभी कई जगह पर FIR दर्ज की गई हैं। हम उन सभी लोगों को चिन्हित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की। मामले में जांच की जा रही है।

  • 12:09 PM, 12 Jun 2022

    सीएम विजयन के खिलाफ विरोध के डर से पुलिस ने काला मास्क पहनने पर लगाई रोक

    केरल पुलिस ने लोगों को काला मास्क पहनने पर रोक लगा दी है। ऐसा मलप्पुरम और त्रिशूर जिलों में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए किया गया है। हालांकि कांग्रेस ने इसकी आलोचना की है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 11:54 AM, 12 Jun 2022

    विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का बयान

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा मेरा हावड़ा जाने का कार्यक्रम है और मैं जाऊंगा। वहां से मैं कोलकाता जाऊंगा। मुझे प्रशासन रोकेगा तो मैं कुछ नहीं करूंगा, लेकिन अगले ही दिन मैं कलकत्ता उच्च न्यायालय जाऊंगा और कहूंगा कि मुझे दौरे की अनुमति दी जाए।

  • 11:52 AM, 12 Jun 2022

    सीएम शिवराज ने की सीमा सोलंकी से मुलाकात

    मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने गुंडों से लोहा लेने वाली सीमा सोलंकी से मुलाकात की। सीएम ने कहा मैं अपनी बहन सीमा सोलंकी से मिलने आया था। ये वो बहादुर बहन हैं जिन्होंने जब गुंडो ने छेड़छाड़ की तो उन्हें थप्पड़ मारा था। इस दौरान गुंडे भीड़ देख कर फरार हो गए थे लेकिन बाद में जब सीमा अपने पति के साथ जा रही थी तो गुंडों ने उन पर ब्लेड मारी थी। सीएम ने कहा आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और उन पर कठोर कार्रवाई होगी। सीमा के साहस के लिए मैंने उन्हें 1 लाख रुपए का उपहार दिया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है। अन्याय सहन नहीं करना उसके खिलाफ लड़ना इसकी प्रेरणा सीमा बनी हैं।

  • मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा को भेजा समन

    महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस ने भी निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के सिलसिले में सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 11:12 AM, 12 Jun 2022

    मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी

  • 11:09 AM, 12 Jun 2022

    शिवसेना नेता संजय राउत का बयान

    ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं को लिखे गए पत्र के बारे में शिवसेना नेता संजय राउत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। उद्धव जी को दिल्ली में 15 जून की बैठक का निमंत्रण मिला है। जैसा कि हम उस समय अयोध्या में होंगे, हमारी पार्टी के एक प्रमुख नेता बैठक में भाग लेंगे।

  • 10:49 AM, 12 Jun 2022

    ITBP के जवानों ने किया योग अभ्यास

    भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले हिमाचल प्रदेश में उच्च ऊंचाई वाली सीमा चौकियों पर योग का अभ्यास किया।

  • 10:23 AM, 12 Jun 2022

    UP में उपद्रवियों पर सरकार का एक्शन

    उत्तर प्रदेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। 10 जून को राज्य में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह 8 बजे तक कुल 304 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज से 91, सहारनपुर से 71, हाथरस से 51, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15 और अंबेडकरनगर से 34 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

  • 10:15 AM, 12 Jun 2022

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश भर में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो तनाव पैदा कर ऐसा माहौल बनाते हैं जिससे आम लोगों का जीवन भी प्रभावित होता है और देश की छवि भी खराब होती है। जिन युवाओं के हाथ में खेल सामग्री होनी चाहिए, उनके हाथों में पत्थर देने का काम करते हैं। इससे उनको बाज आना चाहिए।

  • 10:12 AM, 12 Jun 2022

    पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को लिखा पत्र

    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर की कोंटाई पुलिस ने एलओपी सुवेंदु अधिकारी को पत्र लिखा है और उन्हें सलाह देते हुए कहा है कि हावड़ा ग्रामीण पुलिस जिले का दौरा न करें जहां सीआरपीसी की धारा 144 प्रभावी है। सुवेंदु अधिकारी का आज हावड़ा में प्रदर्शन स्थल का दौरा करने का कार्यक्रम है।

  • 09:59 AM, 12 Jun 2022

    जम्मू नगर निगम के मेयर ने दी जानकारी

    जम्मू नगर निगम (JMC) के मेयर चंदर मोहन गुप्ता ने बताया कि जम्मू नगर निगम ने शेख नगर का नाम बदलकर शिवनगर और अम्फल्ला चौक का नाम हनुमान चौक करने का प्रस्ताव पारित किया है।

  • 09:54 AM, 12 Jun 2022

    मुंबई NCB ने 4.880 किलोग्राम चरस जब्त की

    मुंबई NCB ने 10 जून को 4.880 किलोग्राम चरस जब्त की और अगले दिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई चरस को वाटर प्यूरीफायर के अंदर बने एक विशेष कैविटी में छुपाया गया था। एजेंसी का कहना है कि पार्सल आस्ट्रेलिया सप्लाई होने वाला था।

    छतबीर चिड़ियाघर में की गई तालाब और फव्वारे की व्यवस्था

    पंजाब के जीरकपुर शहर में छतबीर चिड़ियाघर में बढ़ती गर्मी से बचने के लिए टाइगर पानी और छांव का सहारा लेते हुए दिखे। गर्मी से बचने के लिए छतबीर चिड़ियाघर प्रबंधन ने जानवरों के लिए छोटे तालाब और फव्वारे की व्यवस्था की गई है।


  • 09:17 AM, 12 Jun 2022

    भारत में मिले 8,582 नए केस

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,582 नए मामले सामने आए और कोरोना से 4 लोगो की मृत्यु हुई। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 44,513 हुए।

  • 09:14 AM, 12 Jun 2022

    सहारनपुर हिंसा मामले में 71 लोग गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, सहारनपुर हिंसा मामले में अब तक 71 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • 08:54 AM, 12 Jun 2022

    PDA ने दिया प्रयागराज हिंसा के आरोपी के आवास तोड़ने का नोटिस

    यूपी के प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास को तोड़ने का नोटिस दिया है और उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है।

  • पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से NCB ने जब्त किया 1582 किलो गांजा

    पश्चिम बंगाल में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। राज्य के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीएसएफ की मदद से कूचबिहार जिले के सीमावर्ती गांव में एक घर में दबिश देकर 1582 किलोग्राम गांजा जब्त किया। जानकारी के अनुसार इस गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों की है। एनसीबी के अनुसार मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

  • 08:41 AM, 12 Jun 2022

    कश्मीर का यू-ट्यूबर गिरफ्तार

    भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की तस्वीर का कुल्हाड़ी से सिर कलम करने का एक वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने वाले कश्मीर के यू-ट्यूबर फैसल वानी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने, कानून व्यवस्था को भंग करने और धमकाने के मामले दर्ज किए गए हैं। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 08:36 AM, 12 Jun 2022

    चीन में मिले कोरोना के 275 नए केस

    चीन में कोरोना के एक दिन में 275 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले चीन में 210 मामले मिले थे।

  • 08:09 AM, 12 Jun 2022

    बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में किए 6 लाख श्रद्धालु ने दर्शन

    उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, कपाट खुलने की तारीख से अब तक बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम पर 6-6 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड चारधाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या अभी तक 19 लाख से अधिक है।

  • 08:05 AM, 12 Jun 2022

    मीडिया के सामने रो पड़ीं केरल सोना तस्करी मामले की आरोपी

    केरल सोना तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश पलक्कड़ में मीडिया के सामने रो पड़ीं। उन्होंने कहा, वे मुझ पर इस तरह हमला क्यों कर रहे हैं। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मेरे आसपास के लोगों को चोट मत पहुंचाओ। मुझे चोट पहुंचाओ, कृपया मुझे मार डालो ताकि कहानी खत्म हो जाए. पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 07:49 AM, 12 Jun 2022

    जामा मस्जिद विरोध-प्रदर्शन में शामिल दो और लोग गिरफ्तार

    दिल्ली की DCP सेंट्रल श्वेता चौहान ने जामा मस्जिद के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद विरोध मामले में केंद्रीय जिला पुलिस ने बीती रात धारा 153ए को जोड़कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • 07:38 AM, 12 Jun 2022

    करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग

    दिल्ली के करोल बाग के गफ्फार बाजार में रविवार को भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 07:35 AM, 12 Jun 2022

    सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

    दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला के द्रबगाम इलाके में शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मारा गिराया है। इनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।इनमें से एक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 07:28 AM, 12 Jun 2022

    अगले दो-तीन दिनों में इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून

    मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तेज हवा चलने की उम्मीद है। दो से तीन दिनों के भीतर यह मानसून बंगाल और सिक्किम ओडिशा के कुछ हिस्सों गंगीय पश्चिम बंगाल झारखंड और बिहार पहुंच जाएगा। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 07:25 AM, 12 Jun 2022

    12वीं मंत्रिस्तरीय डब्ल्यूटीओ बैठक में शामिल होंगे पीयूष गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) 12वीं मंत्रिस्तरीय डब्ल्यूटीओ बैठक में भाग लेने के लिए आज जिनेवा पहुंचेंगे। वह बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की चुनौतियों पर क्लोज डोर सत्र में भाग लेंगे और भाषण देंगे। वह आज बैठक की अध्यक्षता कर रहे कजाकिस्तान (Kazakhstan) द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।