पश्‍च‍िम चंपारण के चौतरवा में कार की चपेट में आने से किसान की मौत, बच्‍चा घायल

 

पश्‍च‍िम चंपारण के चौतरवा में सड़क हादसे में क‍िसान की मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

West Champaran News चौतरवा थाना क्षेत्र के धर्मकता के पास हुई दुर्घटना। धर्मकता गांव के बाबूलाल कुशवाहा सुबह गांव के पास सड़क पार कर खेत में जा रहे थे। उनके साथ गांव का एक आठ साल का बच्‍चा भी दोनों कार की चपेट में आ गए।

पश्‍च‍िम चंपारण (चौतरवा), सं। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मकता चौक पर सोमवार की सुबह एक कार चालक ने सड़क पार रहे दो लोगों को टक्कर मार दिया। जिससे एक की किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई। बच्‍चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौतरवा थाना क्षेत्र के धर्मकता गांव निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल कुशवाहा सुबह गांव के पास सड़क पार कर खेत में जा रहे थे। उनके साथ गांव का आठ वर्षीय विनोद चौधरी भी मौजूद था। तभी बगहा की ओर से तेज रफ्तार में जा रही एक कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कुछ दूरी तक बाबूलाल को घसीटते ले गई।जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ जा रहा विनोद घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और चालक की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक के स्वजन की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।