उत्तरकाशी बस दुर्घटना पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले- 'यात्रियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, घटना से सीखेंगे'

 

Hindi Breaking News Today 6 June: उत्तरकाशी बस दुर्घटना पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले- 'यात्रियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, घटना से सीखेंगे'

Breaking News in Hindi Today: उत्तरकाशी बस दुर्घटना पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा हम घटना से सीखेंगे और इसका बारीकी से आकलन करेंगे।

HighLights

  1. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट मांगी है।
  2. कांग्रेस आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर और आजमगढ़ से कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
  3. आजम खां के करीबी आसिम राजा ने सपा से किया नामांकन।

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त और कार्पोरेट कार्य मंत्रालयों के 'प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह' के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 'प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह' का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम ने 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की विशेष श्रृंखला भी जारी की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट मांगी है। बोम्मई ने सोमवार को कहा कि वह रिपोर्ट को देखने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे। कांग्रेस आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर और आजमगढ़ से कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की घोषणा की है।गुजरात दौरे पर पहुंचे सीएम केजरीवाल


  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा मेहसाणा में आज हम सब गुजरात के लोगों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। मैं गुजरात के लोगों से अपील करता हूं कि आप सब ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेहसाणा आएं और हम सब लोगों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाले।

  • 03:20 PM, 06 Jun 2022

    हैदराबाद सामूहिक बलात्कार मामले पर बोले ओवैसी

    हैदराबाद सामूहिक बलात्कार मामले पर बोले ओवैसी

    सामूहिक बलात्कार मामले पर हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है। कानून अपना काम करेगा।

  • 03:12 PM, 06 Jun 2022

    यूपी में लोकसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस

    यूपी में लोकसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस

    कांग्रेस आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर और आजमगढ़ से कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की घोषणा की है।

  • 03:00 PM, 06 Jun 2022

    आजम खां के करीबी आसिम राजा ने सपा से किया नामांकन

    समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। आजम खां ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद खुद प्रत्याशी के नाम का एलान किया। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने आसिम रजा को मैदान में उतारा है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 02:55 PM, 06 Jun 2022

    दिल्ली से नागपुर आने वाले कई यात्री मिले पाजिटिव- नितिन राउत

    दिल्ली से नागपुर आने वाले कई यात्री मिले पाजिटिव- नितिन राउत

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितिन राउत ने राज्य में कोरोना स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागपुर में कोरोना केस बढ़ने का मुख्य कारण दिल्ली से आ रहे प्रवासी है। आज 35 केस हमने ट्रेस किए हैं जिसमें ज्यादा केस दिल्ली से आने वाले हैं इसलिए हमने एयरपोर्ट पर ट्रेसिंग और शहर एवं ग्रामीण इलाके में ज़्यादा टेस्टिंग करने की सूचना प्रशासन को दी है।

  • 02:48 PM, 06 Jun 2022

    सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से मांगी रिपोर्ट

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai) ने बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट मांगी है। बोम्मई ने सोमवार को कहा कि वह रिपोर्ट को देखने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 02:35 PM, 06 Jun 2022

    उत्तरकाशी बस दुर्घटना पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले

    उत्तरकाशी बस दुर्घटना पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले

    उत्तरकाशी बस दुर्घटना पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा हम घटना से सीखेंगे और इसका बारीकी से आकलन करेंगे। एसओपी को और सख्त किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित करना हमारा ध्यान और प्राथमिकता होगी।

  • 02:26 PM, 06 Jun 2022

    महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति पर बोलीं शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़

    महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति पर बोलीं शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़

    महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने राज्य में कोरोना स्थिति को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम कोरोना की स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं, मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन हम 15 जून को कोरोना उपयुक्त उपायों के साथ स्कूल खोलेंगे। मास्क अनिवार्य नहीं है। स्कूलों को नए एसओपी जारी किए जाएंगे। स्थिति के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।

  • 02:24 PM, 06 Jun 2022

    हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    हैदराबाद में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा तेलंगाना में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हम मांग करते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाए और कड़ी सजा दी जाए।

  • 02:21 PM, 06 Jun 2022

    सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव का बयान

    सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव का बयान

    आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने बयान दिया। उन्होंने कहा चुनाव आता है तो महंगाई घटती है और चुनाव के बाद महंगाई बढ़ जाती है। तो हमारी लड़ाई ऐसे लोगों से है। मेरी ये खुशनसीबी है कि आजमगढ़ के लोगों ने ऐसी ताकतों को कभी पनपने नहीं दिया, ये अब तक का इतिहास है और हमारा ये इतिहास लगातार बरकरार रहेगा। मुझे पूरा यकीन है कि इस उपचुनाव में भी ऐतिहासिक तौर पर समाजवादी पार्टी को लोग ताकत देंगे, समाजवादी पार्टी से मुकाबला इस जिले में ना किसी का था, ना है और ना किसी का रहेगा।

  • 02:17 PM, 06 Jun 2022

    भाजपा अध्यक्ष ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील

    इस दौरान जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील भी की। उन्होंने कहा आपको घर-घर जाकर जनसंपर्क करना है और जिस जिस घर जाएं वहां वहां स्टिकर लगाएं। जिससे पता चले कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता यहां आया था। उस घर के सदस्यों से बात करनी है और उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। हमें हर बूथ पर जाकर पता लगाना है कि पीएम आवास योजना लागू हुई है या नहीं। हमें इसे हर केंद्रीय योजना के साथ करना होगा। हमें उन्हें बताना होगा, यह पीएम हैं, जिन्होंने उनकी बेहतरी के लिए ऐसा किया है। उन्होंने आगे कहा हर कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का झंडा लगना चाहिए। हमारा अस्तित्व बिना कमल के निशान के नहीं है। कमल है तो हम हैं, कमल है तो पार्टी है, कमल है तो विचारधारा है।

  • 01:55 PM, 06 Jun 2022

    विपक्ष पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

    विपक्ष पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसके पास नेता हैं, नीति है, नियत है, कार्यक्रम है और कार्यकर्ता और वातावरण है। देश में बाकी सभी राजनीतिक दलों के पास अगर नेता है तो नियत नहीं है, नियत है तो नीति नहीं है, नीति है तो कार्यक्रम नहीं है और अगर कार्यक्रम है तो कार्यकर्ता नहीं है। नरेन्द्र मोदी जी के आने से परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को हराते हुए हमने विकासवाद को आगे बढ़ाया है।

  • 01:44 PM, 06 Jun 2022

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका दायर करने की अनुमति

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने वकील रविशंकर चटर्जी को गायक केके की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक जनहित याचिका दायर करने की अनुमति दी। गायक का 31 मई को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में लाइव प्रदर्शन के बाद निधन हो गया था।

  • 01:43 PM, 06 Jun 2022

    सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा जाएंगे

    सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा जाएंगे

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल पंजाब के मानसा के मूसा गांव जाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसे वाला के परिवार से मुलाकात करेंगे।

  • 01:39 PM, 06 Jun 2022

    नूपुर शर्मा मामले पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

    नूपुर शर्मा मामले पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

    नूपुर शर्मा मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि खाड़ी के देशों में यह मसला बड़ा हो गया था, इसलिए मजबूरी में देश के PM ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के ख़िलाफ कार्रवाई की। यह गलत है क्योंकि उनको यह कार्रवाई 10 दिन पहले करनी थी। आप मेरे PM हैं, आपको मेरी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा आप विदेशी देशों के नेताओं को खुश करना चाहते हैं। आप उनकी तकलीफ को समझते हैं, आप हमारी तकलीफ नहीं समझते।

  • 12:58 PM, 06 Jun 2022

    ICMR ने टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों के लिए जारी की गाइडलाइन

    ICMR ने टाइप-1 डायबिटीज के प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश जारी किए। ये दिशानिर्देश ऐसे वक्त में जारी किए गए हैं। जब COVID-19 महामारी ने मधुमेह की बीमारी वाले लोगों को प्रभावित किया है। जिससे उन्हें गंभीर बीमारी और मृत्यु दर के लिए उच्च जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले ICMR ने टाइप-2 डायबिटीज के लिए गाइडलाइंस जारी की थी। लेकिन यह पहली बार है जब ICMR ने टाइप-1 डायबिटीज के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।

  • 12:47 PM, 06 Jun 2022

    आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचे जेपी नड्डा

    आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचे जेपी नड्डा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

  • 12:44 PM, 06 Jun 2022

    बांग्लादेश के कंटेनर डिपो हादसे में 49 लोगों की गई जान

    बांग्लादेश के चटगांव जिले में एक कंटेनर डिपो में भीषण आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। आग लगने के 38 घंटे बाद भी इसे काबू में नहीं किया जा सका है। सोमवार को भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 12:34 PM, 06 Jun 2022

    सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता सचिन पायलट

    सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता सचिन पायलट

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में नरसंहार का जो भयानक क्रम चल रहा है, इसको रोकना पड़ेगा। पंजाब और पंजाबियों पर इस देश को हमेशा फक्र रहा है। पंजाब के लोगों ने बहुत लंबे समय तक आतंक के साए में जीवन काटा है। हम नहीं चाहते कि किसी भी कीमत पर वो परिस्थिति यहां दोबारा पैदा हो। उन्होंने आगे कहा जो घटना घटी वो बहुत चौकाने वाली और निंदनीय है। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार पुख्ता कार्रवाई करेगी।

  • 12:26 PM, 06 Jun 2022

    संगरूर से चुनाव लड़ेंगे केवल सिंह ढिल्लों

    संगरूर से चुनाव लड़ेंगे केवल सिंह ढिल्लों

    भाजपा ने पंजाब के संगरूर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए केवल सिंह ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया है।

  • 12:16 PM, 06 Jun 2022

    सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हमारे 2 नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख जेल में बंद हैं, जबकि उन्होंने कुछ भी नहीं किया। देशमुख परिवार पर 109 बार छापेमारी की गई, जो भी केंद्र के खिलाफ बोलता है, उस पर छापा पड़ता है।

  • 12:12 PM, 06 Jun 2022

    तमिलनाडु में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस

    तमिलनाडु में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमिक्रोन के सब वैरिएंट्स मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रभावित लोग ठीक हैं। उन पर नजर रखी जा रही है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 12:11 PM, 06 Jun 2022

    ED ने मलिक और अनिल देशमुख की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा

    ED ने नवाब मलिक और अनिल देशमुख की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। दोनों ने महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट देने की इजाजत मांगी है। ED को कल तक जवाब दाखिल करना है। इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 8 जून है।

  • 11:57 AM, 06 Jun 2022

    घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी और सीएम शिवराज सिंह चौहान

    घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी और सीएम शिवराज सिंह चौहान

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीती रात उत्तरकाशी के दमटा में हुई बस दुर्घटना स्थल का दौरा किया और मृतक के परिजनों से भी बात की।

  • 11:31 AM, 06 Jun 2022

    जन समर्थ पोर्टल लान्च के अवसर पर बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने जन समर्थ पोर्टल लान्च के अवसर पर कहा अलग-अलग मंत्रालयों के अलग-अलग वेबसाइटों के चक्कर उसे लगाने से बेहतर कि वो भारत सरकार के एक पोर्टल तक पहुंचे और उसकी समस्या का समाधान हो। आज Jan Samarth Portal लांच किया गया है वो इसी लक्ष्य के साथ बढ़ाया गया है। उन्होंने आगे कहा ये जनता ही है जिसने अपनी सेवा के लिए हमें यहां भेजा है। इसलिए हमारी ये सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हम खुद जनता तक पहुंचे। हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना, उसे पूरा लाभ पहुंचाना ये दायित्व हम पर है।

  • 11:27 AM, 06 Jun 2022

    हर महीने GST कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार जाना आम बात- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने आइकानिक वीक समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा केंद्र और राज्य के अनेक टैक्सों के जाल की जगह अब GST ने ले ली है। इस का नतीजा भी देश देख रहा है। अब हर महीने GST कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार जाना सामान्य बात हो गई है। दुनिया के एक बड़े हिस्से को भारत से समस्याओं के समाधान की अपेक्षा है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि बीते 8 सालों में हमने सामान्य भारतीय के विवेक पर भरोसा किया।

  • 11:23 AM, 06 Jun 2022

    राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करेंगे नए सिक्के- पीएम मोदी

    राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करेंगे नए सिक्के- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा आज यहां रुपये की गौरवशाली यात्रा को भी दिखाया गया। इस सफर से परिचित कराने वाली डिजिटल प्रदर्शनी भी शुरू हुई और आजादी के अमृत महोत्सव के लिए समर्पित नए सिक्के भी जारी हुए। ये नए सिक्के देश के लोगों को निरंतर अमृतकाल के लक्ष्य याद दिलाएंगे और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करेंगे।

  • 11:21 AM, 06 Jun 2022

    पीएम मोदी बोले

    पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों पर बात की। उन्होंने कहा बीते आठ वर्षों में देश ने जो सुधार किए हैं, उनमें बड़ी प्राथमिकता इस बात को भी दी गई है कि हमारे देश के युवाओं को अपना सामर्थ्य दिखाने का पूरा मौका मिले। उन्होंने कहा हमारे युवा अपनी मनचाही कंपनी आसानी से खोल पाएं, वो अपने उद्यम आसानी से बना पाएं, उन्हें आसानी से चला पाएं, इसलिए 30 हजार से ज्यादा अनुपालन को कम करके, डेढ़ हजार से ज्यादा कानूनों को समाप्त करके, कंपनीज एक्ट के अनेक प्रावधानों को decriminalize करके, हमने ये सुनिश्चित किया है कि भारत की कंपनियां न सिर्फ आगे बढ़ें बल्कि नई ऊंचाई प्राप्त करें।

  • 11:15 AM, 06 Jun 2022

    सरकार केंद्रित गवर्नेंस का देश ने बहुत बड़ा खामियाजा उठाया- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा पहले के समय सरकार केंद्रित गवर्नेंस का देश ने बहुत बड़ा खामियाजा उठाया है। लेकिन आज 21वीं सदी का भारत, लोग केंद्रित गवर्नेंस की अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

  • 11:13 AM, 06 Jun 2022

    सरकार के आठ साल के कार्यकाल के दौरान जनभागीदारी बढ़ी- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा भारत ने भी बीते आठ वर्षों में अलग-अलग आयामों पर काम किया है। इस दौरान देश में जो जनभागीदारी बढ़ी, उन्होंने देश के विकास को गति दी है, देश के गरीब से गरीब नागरिक को सशक्त किया है। साथ ही पीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने गरीब को सम्मान से जीने का अवसर दिया। पक्के घर, बिजली, गैस, पानी, मुफ्त इलाज जैसी सुविधाओं ने गरीब की गरिमा बढ़ाई, सुविधा बढ़ाई। कोरोना काल में मुफ्त राशन की योजना ने 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को भूख की आशंका से मुक्ति दिलाई है।

  • 11:11 AM, 06 Jun 2022

    'प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह' में बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा आजादी के लंबे संघर्ष में जिसने भी हिस्सा लिया, उसने इस आंदोलन में एक अलग आयाम को जोड़ा और उसकी ऊर्जा बढ़ाई। किसी ने सत्याग्रह का रास्ता अपनाया, किसी ने अस्त्र–शस्त्र का रास्ता चुना, किसी ने आस्था और आध्यात्म, तो किसी ने बौद्धिकता आजादी की अलख को जलाने में मदद की। पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए आज जब हम आज़ादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे हैं, तो प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है कि वो अपने-अपने स्तर पर, अपना कोई विशिष्ठ योगदान राष्ट्र के विकास में जरूर जोड़े।

  • 11:08 AM, 06 Jun 2022

    पीएम मोदी ने किया 'प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह' का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त और कार्पोरेट कार्य मंत्रालयों के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम ने 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की विशेष श्रृंखला भी जारी की।

  • 10:42 AM, 06 Jun 2022

    पीएम मोदी ने लिया 'प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह' कार्यक्रम में हिस्सा

    पीएम मोदी ने लिया 'प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह' कार्यक्रम में हिस्सा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त और कार्पोरेट कार्य मंत्रालयों के आइकोनिक वीक समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  • 10:34 AM, 06 Jun 2022

    बाइक सवार युवक को नोकझोंक के बाद मारी टक्कर

    दिल्ली में अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के पास एक बाइकर समूह के साथ तीखी नोकझोंक होने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से बाइकर को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है और जांच जारी है।

  • 10:24 AM, 06 Jun 2022

    प्रयागराज में टमाटर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में टमाटर महंगे होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

  • 10:19 AM, 06 Jun 2022

    हरियाणा से एक और गैंगस्टर गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सीआइए स्टाफ पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद से एक और गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गैंगस्टर विश्नोई ग्रुप से संबंधित देवेंद्र उर्फ काला बताया जा रहा है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 10:02 AM, 06 Jun 2022

    AAP विधायक सौरभ भारद्वाज का बयान

    AAP विधायक सौरभ भारद्वाज का बयान

    AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले 5 दिन से ED ने सत्येंद्र जैन को हिरासत में लिया हुआ है। 2 दिन पहले ED ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि सत्येंद्र जैन का नाम न किसी FIR में है और न ही वो आरोपी हैं मगर इसके बावजूद उनको गिरफ़्तार किया हुआ है। इससे पहले उनके घर पर CBI और इनकम टैक्स छापे मार चुका है और उसमें कुछ बरामद नहीं हुआ। केंद्र सरकार के पास इनके ख़िलाफ कोई सबूत नहीं है। आज 7 बजे से उनके घर पर छापे मारे गए। ये सिर्फ राजनीतिक द्वेष के कारण एक परिवार को परेशान करने की बात है।

  • 09:47 AM, 06 Jun 2022

    पूछताछ के लिए पेश होंगे पूर्व विधायक पीसी जार्ज

    पूर्व विधायक पीसी जार्ज अपने खिलाफ कथित अभद्र भाषा के मामले में पूछताछ के लिए फोर्ट एसीपी के समक्ष पेश होंगे।

  • 09:45 AM, 06 Jun 2022

    यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

    आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधानमंडल का विशेष सदन सोमवार को बुलाया गया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 09:42 AM, 06 Jun 2022

    गाजियाबाद कोर्ट आज सुनाएगी आतंकी वलीउल्लाह की सजा पर फैसला

    वाराणसी में वर्ष 2006 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में आतंकी वलीउल्लाह की सजा पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में आज दोपहर दो बजे से सुनवाई होगी। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलील सुनने के बाद अदालत फैसला सुनाएगी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 09:40 AM, 06 Jun 2022

    उत्तराखंड बस हादसे के बारे में सीएम धामी ने दी जानकारी

    उत्तराखंड बस हादसे के बारे में सीएम धामी ने दी जानकारी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम लोगों को रात में जानकारी मिली की दमटा के पास एक बस की दुर्घटना हुई है। हम लोगों ने बचाव कार्य के लिए जिलाधिकारी, स्वास्थ्य और अन्य विभागों की टीमों को मौके पर भेजा। गृह मंत्री अमित शाह ने भी NDRF की टीम भेजी है। सारे शवों को निकाल लिया गया है। शवों को देहरादून के लिए रवाना कर दिया है। हम लोग मौके पर जा रहे हैं।

  • 09:38 AM, 06 Jun 2022

    ITBP पर्वतारोहियों ने 22,850 फीट की ऊंचाई पर किया योग

    उत्तराखंड में माउंट अबी गमिन शिखर सम्मेलन में बर्फ से ढके इलाके में ITBP पर्वतारोहियों ने 22,850 फीट की ऊंचाई पर योग किया।

  • 08:58 AM, 06 Jun 2022

    स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगाए खालिस्तान समर्थक नारे

    अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने खुलेआम खालिस्तान समर्थक नारे लगाए गए। साथ ही खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल भिंडरावाले के पोस्टर भी लेकर लोग मौजूद रहे।भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 4,518 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,779 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है।
    कुल मामले: 4,31,81,335
    सक्रिय मामले: 25,782
    कुल रिकवरी: 4,26,30,852
    कुल मौतें: 5,24,701
    कुल वैक्सीनेशन: 1,94,12,87,000

  • 08:39 AM, 06 Jun 2022

    आजमगढ़ और रामपुर सीट से इन उम्मीदवारों को उतार सकती है सपा

    सूत्रों की मानें तो लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ सकते हैं। जबकि रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा चुनाव लड़ेंगी।

  • 08:22 AM, 06 Jun 2022

    यूपी-दिल्ली और बिहार में भीषण लू का कहर

    देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से फिर से लू की चपेट में है। कई कस्बों और शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, विदर्भ, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में अगले दो से क लू चलने की आशंका हने दी जानकारीउत्तराखंड बस हादसे की सीएम शिवराज ने दी जानकारी

  • मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड बस हादसे पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज जारी है। हमने पोस्टमार्टम करके पार्थिव शरीर देहरादून रवाना कर दिए हैं। 10 बजे यह पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचेंगे। एयर फोर्स के विमान इन पार्थिव शरीर को खजुराहो लेकर पहुंचेंगे, जहां से यह पार्थिव शरीर वाहनों के माध्यमों से अलग-अलग गांव जाएंगे। भारत के रक्षा मंत्री ने एयर फोर्स के विमान देने की व्यवस्था की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और मैं घटना स्थल पर भी जाएंगे।

  • 08:12 AM, 06 Jun 2022

    आज दिल्ली से रवाना होगा पहला जत्था

    हज यात्रा के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पहला जत्था आज रवाना होगा। दिल्ली से कुल 20 विमान 8,256 हज यात्रियों लेकर जाएंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास के मुताबिक, कुल 79,237 भारतीय मुसलमान इस साल हज के लिए जा रहे हैं। इनमें से 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

  • 08:03 AM, 06 Jun 2022

    उत्तराखंड बस हादसे में गई 26 लोगों की जानउत्तराखंड पुलिस ने बस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि खोज और बचाव अभियान समाप्त हो गया है। हादसे में कुल 26 लोगों की मौत हुई और 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। बता दें कि बस में 28 तीर्थयात्रियों समेत कुल 30 लोग सवार थे।

  • 07:55 AM, 06 Jun 2022

    ED ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर की ली तलाशीप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित हवाला लेनदेन के सिलसिले में दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास पर तलाशी ली।

  • 07:36 AM, 06 Jun 2022

    पीएम मोदी करेंगे 'प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह' का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित वित्त मंत्रालय और कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का उद्घाटन करेंगे।