दूसरे दौर की पूछताछ के लिए फिर ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

 

National Herald Case LIVE: दूसरे दौर की पूछताछ के लिए फिर ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

Rahul Gandhi ED News LIVE: राहुल गांधी से ईडी ने करीब चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकल गए हैं। जानकारी के अनुसार, लंच के बार फिर से पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर लौटेंगे।

HighLights

  1. राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर पूछताछ की गई।
  2. दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
  3. सोमवार को राहुल गांधी से दो चरणों में पूछताछ हुई थी।

नई दिल्ली, एजेंसी। राहुल गांधी से ईडी ने करीब चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकल गए हैं। जानकारी के अनुसार, लंच के बार फिर से पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर लौटेंगे। हालांकि, राहुल की पूछताछ के बीच कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। सोमवार को राहुल गांधी से ईडी ने दो चरणों में पूछताछ की थी। लंच से पहले करीब 3 घंटे तक राहुल से पूछताछ हुई थी। इसके बाद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ सर गंगा राम अस्पताल में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे थे। वहां से आने के बाद राहुल फिर से ईडी दफ्तर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक पहली बार ईडी की पूछताछ का सामना करने वाले राहुल गांधी ने अधिकांश सवालों पर चुप्पी साध ली थी।

  • राहुल गांधी ED के दफ्तर से निकले बाहर

    राहुल गांधी से ईडी ने करीब चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकल गए हैं।

  • 02:25 PM, 14 Jun 2022

    दिल्ली कांग्रेस प्रमुख को पुलिस ने हिरासत में लिया

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया है।

  • 01:45 PM, 14 Jun 2022

    कांग्रेस नेताओं को बदरपुर पुलिस स्टेशन ले गई दिल्ली पुलिस

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी समेत हिरासत में लिए गए नेताओं को दिल्ली के बदरपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

  • 12:53 PM, 14 Jun 2022

    केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

    केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई मामला नहीं है, यह मनगढ़ंत है। मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध ले रही है।

  • 12:45 PM, 14 Jun 2022

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को मयूर विहार थाने ले जाया गया

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को मयूर विहार थाने ले जाया गया

    राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं को हिरासत में लिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को मयूर विहार थाने ले जाया गया है।

  • 12:39 PM, 14 Jun 2022

    महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन

    महाराष्ट्र में नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इस केस में 2015 में इन्होंने खुद क्लीन चिट दी थी, अब वापस क्या हो गया। गांधी परिवार को जान बुझकर प्रताड़ित करने का षडयंत्र हो रहा है।