बंधक बनाए गए बीजेपी MLA ई शैलेंद्र कुमार अमरण अनशन पर बैठे, बोले- जनता छोड़ भी दे, तो नहीं उठूंगा

 

बिहपुर के विधायक ई शैलेंद्र को ग्रामीणों ने बंधक बनाया है।

Bihar News बिहार के बिहपुर विधानसभा के विधायक ई कुमार शैलेंद्र को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बाढ़ की समस्‍या को लेकर लोगों ने विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। वहीं विधायक ने भी ऐलान कर दिया कि अब अगर जनता छोड़ भी देगी तो नहीं उठूंगा। वे अमरण अनशन पर...

 भागलपुर। बिहार के बिहपुर विधानसभा के विधायक ई कुमार शैलेंद्र को उस समय ग्रामीणों के गुस्‍सा का सामना करना पड़ा, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। विधायक केंद्र में मोदी सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धि को बता रहे थे। इसी दौरान लोगों ने बाढ़ की समस्‍या का मुद्दा उठा दिया। विस्‍थपितों को हो रही परेशानी के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने क्षेत्र की कई समस्‍याओं का समाधान नहीं होने पर चिंता जताई। इसी दौरान कुछ ग्रामीण गुस्‍से में आ गए और विधायक को बंधक बना लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को ग्रामीणों ने कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर बंधक बनाया है। वे लोकमानपुर पंचायत के सिंहकुंड गांव में विधायक मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभा करने गांव पहुंचे थे। तभी ग्रामीणों ने चारों तरफ से उन्‍हें घेर लिया। गांव में तनावपूर्ण स्थति बनी हुई है। घटना के बाद दो दर्जन से ज्‍यादा पुलिस पहुंची है। विधायक ई शैलेन्द्र को एक रूम में बंद कर दिया गया है। 

विधायक का कदम 

इधर बंधक बनाए गए विधायक ने सार्वजनिक ऐलान करते हुए कहा कि अब अगर जनता छोड़ भी देगी तो मैं यहां से नहीं उठूंगा। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'अब आजादनगर की जनता छोड़ भी देगी तो नहीं उठेंगे। अभी तक विभाग से हमारा संवाद स्थापित नहीं हुआ है। अमरण अनशन पर बैठ गया हूं

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक गांव में कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक विधायक को गांव से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा। विधायक को ग्रामीणों घेर कर बैठे हैं। विधायक का मोबाइल भी छीन लिया है। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने फेसबुक पर भी इस घटना की जानकारी फोटो के साथ फोस्‍ट की है। 

इसके अलावा ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। कई स्‍कूलों का भवन जर्जर है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड़ढे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, बिजली, सड़क की व्‍यवस्‍था बढि़या नहीं है।

भाजपा के नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल का पुस्तैनी घर भी बाढ़ के कारण कट गया था। मृत्‍युंजय मंडल, चंद्रदेव मंडल, पंकज मंडल का घर बाढ़ में विलिन हो गया। गांव में लगभग डेढ सौ लोगों के घर कट गए हैं। कटाव पीड़ित खानाबदोश के समान जीवन गुजारने को मजबूर है। यदि शीघ्र कटाव नहीं रोका गया तो पूरा गांव नदी में विलीन हो जायेगा

गांव के लोग कटाव निरोधी कार्य श्रमदान से किया था। गांव के लोग कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर जलसंसाधन विभाग से किया था। किंतु इस वर्ष कटाव निरोधी कार्य नहीं हुआ। इससे गांव के लोग काफी आक्रोशित थे।

ज्ञातव्य हो कि गांव के पास कोसी नदी का भीषण कटाव हो रहा है। कटाव निरोधी कार्य की मांग गांव के ग्रामीण कर रहे है। किंतु कटाव नहीं रोका गया तो कई लोगों का घर नदी में विलीन हो जाएंगे। विभाग द्वारा कोई अभी तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। कटाव निरोधी कार्य आरंभ नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक को बंधक बना लिया है।